spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में युवती से गैंगरेप:स्नैपचैट पर हुई थी दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल में बुलाया था




मोहाली में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर एक युवती से सामूहिक रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर एक होटल में युवती के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही युवती पिछले दो साल से जीरकपुर में रह रही है। करीब तीन महीने पहले उसकी स्नैपचैट पर हरियाणा निवासी सचिन से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच नियमित बातचीत होती थी और आरोपी सचिन कई बार युवती से मिलने और शादी करने की बात कहता था। 26 जून को आरोपी ने युवती को फोन कर मोहाली में मिलने का आग्रह किया, लेकिन युवती ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अगले दिन शादी संबंधी बातचीत के लिए मिलने पर राजी किया। 27 जून को आरोपी से मिली युवती 27 जून को दोपहर करीब तीन बजे युवती लांडरां रोड पर आरोपी से मिली। आरोपी उसे एक होटल ले गया, जहाँ उसके दो दोस्त पहले से ही दूसरे कमरे में ठहरे हुए थे। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने पहले युवती के साथ जबरन रेप किया। इसके बाद वह बहाने से कमरे से बाहर निकल गया। मुख्य आरोपी के बाहर जाने के बाद उसके दोस्त अंकित और नितेश कमरे में आए। उन्होंने युवती का मुंह दबाकर और हाथ पकड़कर बारी-बारी से रेप किया। घटना के बाद किसी तरह बाथरूम में पहुंची युवती ने अपने चचेरे भाई को फोन कर पूरी घटना बताई। इसके बाद 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, युवती को रेस्क्यू किया, उसका मेडिकल करवाया और बयान दर्ज किए। 28 जून को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर खरड़ अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की जांच एक महिला पुलिस अधिकारी को सौंप दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles