spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ में जुआ खेलते चार गिरफ्तार:कैश और ताश के पत्ते बरामद; पुलिस को देख भागने की कोशिश की




महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए महेंद्रगढ़ द्वारा की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सतबीर सिंह, राजकुमार, सुनील और रविंद्र के रूप में हुई है, जो सभी गांव बुडीन, थाना सदर महेंद्रगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 3,740 रुपए कैश और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। यह बरामदगी जुआ विरोधी अभियान के तहत की गई है। सार्वजनिक जगह पर खेल रहे थे CIA महेंद्रगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बुडीन में सोहला रोड पर स्थित एक शराब ठेके के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख भागने लगे पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान, आरोपियों के पास से जुए में इस्तेमाल की गई कुल 3,740 रुपए कैश और 52 ताश के पत्ते मिले। इस बरामदगी के आधार पर, आरोपियों के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में हरियाणा जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस की आमजन से अपील महेंद्रगढ़ पुलिस जिले में जुआ, सट्टेबाजी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी जुआ, सट्टा या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles