भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत 25 अप्रैल को भिवानी आएंगे। इस दौरान वे भिवानी कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा चौधरी बंसीलाल विश्वविद्याल (CBLU) में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे। भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) का 5वां दीक्षांत समारोह 25 अप्रैल को आयोजित होगा। जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को उपाधियां प्रदान करेंगे। जो कुल 600 विद्यार्थियों को डिग्री देंगे। इनमें से 452 छात्राएं व 148 छात्र शामिल हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के 25 अप्रैल को भिवानी पहुंचेंगे। इस दौरान वे स्थानीय न्यायिक परिसर भिवानी में लोहारू के न्यायिक परिसर के विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा सिवानी के लिए नए न्यायिक परिसर और तोशाम में न्यायिक अधिकारियों के लिए आवास की वर्चुअल माध्यम से आधारशिला रखेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे। सभी कार्यक्रमों की तैयारियां जारी हैं। अधिकारियों ने किए दौरे
इस दौरे को लेकर अधिकारी भी दौरा कर चुके हैं। वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी के साथ-साथ चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय और न्यायिक परिसर का दौरा किया। उन्होंने चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय और न्यायिक परिसर में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान न्यायिक परिसर में सेशन जज डीआर चालिया ने डीसी के साथ यहां पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं भव्य बनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच, सिटिंग प्लान आदि जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। वहीं डीसी ने हवाई पट्टी पर सभी व्यवस्थाएं देखी और चौ.बंसीलाल विश्वविद्यालय में मुख्य मंच आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
Source link
CJI जस्टिस सूर्यकांत कल आएंगे भिवानी:CBLU के 5वें दीक्षांत समरोह में होंगे शामिल, 600 विद्यार्थियों को देंगे डिग्रियां
