हांसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से वार्ता करते विधायक विनोद भयाना।
हांसी के गांव चैनत में पेयजल समस्या को लेकर चल रहे धरने के 22वें दिन विधायक विनोद भयाना ने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चैनत के वाटर वर्क्स के नवीनीकरण के लिए 7 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। विधायक ने ग्रामी
.
विधायक भयाना ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, उन्होंने ग्रामीणों के सामने भाखड़ा पाइपलाइन से 10 इंच की अलग लाइन, विशेष बिजली कनेक्शन, अतिरिक्त मोटर और जनरेटर की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा था। यह व्यवस्था गांव को पानी की आपूर्ति में बाधा न आने देने के लिए थी, लेकिन ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
किसी के बहकावे में ना आएं ग्रामीण : विधायक
उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांव को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है। विधायक ने ग्रामीणों को किसी भी बहकावे में न आने की सलाह दी और बताया कि 10 हॉर्स पावर की मोटर भी गांव में पहुंच चुकी है।
विनोद भयाना ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक लोग धरने पर पहुंचकर इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और संबंधित एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है।
हांसी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से वार्ता करते विधायक विनोद भयाना।
भयाना बोले- संवाद के माध्यम से निकालें समाधान
विधायक ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण जिस पाइपलाइन से कनेक्शन की मांग कर रहे हैं, वह अमृत-2 योजना के तहत शहर के लिए स्वीकृत है। गांवों के लिए जल जीवन मिशन योजना अलग से संचालित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं ग्रामीणों से बातचीत के लिए तैयार हैं और संवाद के माध्यम से ही समाधान निकाला जा सकता है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
