कुरुक्षेत्र जिला जेल में बंद हवालाती तक नशा पहुंचाने की कोशिश की गई। मुलाकात के दौरान हवालाती का भाई और भांजा सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर लेकर पहुंचे थे। इसे उन्होंने हवालाती के लिए लाई गई कमीज की दोनों आस्तीन के कॉलर के अंदर छिपा रखा था। जांच करने पर वार्डर ने पाउडर को बरामद कर लिया। इसका वजन पॉलिथीन समेत करीब साढ़े 6 ग्राम है। पुलिस ने इसे जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेजा है। फिलहाल पुलिस ने प्रिजन एक्ट की धारा 42-ए के तहत केस दर्ज किया है। रिपोर्ट में यह नशीला पदार्थ पाया तो मामले में NDPS एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पॉक्सो मामले में बंद हवालाती पुलिस के मुताबिक, आरोपी वरदान जिला जेल में पॉक्सो एक्ट के मामले में बंद है। कल उससे मिलने सका भाई सूरज और भांजा विशाल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद दोनों कैदी के लिए एक कमीज, लोवर, टी-शर्ट, बनियान और अंडरवियर देकर चले गए। करीब तीन महीने पहले जेल के अंदर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
वार्डर को हुआ शक, तलाशी में मिला पाउडर मुलाकात के बाद ड्यूटी पर तैनात वार्डर रमेश कुमार कपड़ों की जांच कर रहे थे। तलाशी के दौरान उन्हें कमीज की आस्तीन के कॉलर पर शक हुआ। जब कॉलर को ध्यान से चेक किया गया तो उसके अंदर सफेद रंग का पाउडरनुमा पदार्थ छिपा मिला। इसके बाद जेल प्रशासन ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। रात में पुलिस ने खोला सीलबंद लिफाफा इसे सीलबंद लिफाफे में बरामद सामग्री पुलिस के हवाले कर दिया। रात को वार्डर रमेश कुमार ने सीलबंद लिफाफा और लिखित शिकायत लेकर सेक्टर-7 पहुंचे। पुलिस टीम ने कमीज की दोनों आस्तीन के कॉलर को काटकर देखा तो अंदर से सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। पॉलिथीन सहित इसका वजन 6.44 ग्राम निकला। जांच के लिए भेजेंगे मधुबन सेक्टर-7 के चौकी इंचार्ज अंकित कुमार ने बताया कि बरामद पाउडर को एफएसएल जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। अगर ये नशीला पदार्थ पाया गया तो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। फिलहाल आरोपी वरदान, सूरज और विशाल के खिलाफ प्रिजन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Source link
