Related Posts

NRI Sunil Sharma Murder | Accused Brother Arrested; Patiala Police Nab Wanted


सुनील शर्मा (66) पेशे से मैथ्स टीचर थे। – फाइल फोटो

अमृतसर में प्रवासी भारतीय (NRI) की हत्या कर दी गई। उसका शव हरिके के पास नहर में फेंक दिया। NRI की पहचान सुनील शर्मा (66) के रूप में हुई है। वह ऑस्ट्रेलिया के नागरिक थे और अमृतसर में अपने घर की देखरेख व डेंटिंग-पेंटिंग के काम के लिए आए थे।

.

अमृतसर आने के बाद वह 22 मई को लापता हो गए। उनकी बेटी ने वीडियो जारी कर उनकी गुमशुदगी की जानकारी दी। अब पुलिस ने उनकी हत्या की पुष्टि की है।

पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के भाई, भाभी और भतीजा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि संपत्ति विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। इन्होंने खाना खिलाकर NRI को बेहोश किया। इसके बाद बेसबॉल बैट से मारकर उसका मर्डर कर दिया।

ये रिश्तेदार गिरफ्तार हुए…

SSP ने मामले में ये जानकारी दी…

  • भाई ने संपत्ति हड़पने के लिए साजिश रची: अमृतसर देहात के SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सुनील शर्मा की गुमशुदगी का मामला जांच के दौरान हत्या में बदल गया। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील शर्मा की करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के लिए उसके सगे भाई सतीश शर्मा उर्फ सन्नी ने कुछ प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिलकर साजिश रची थी।
  • मृतक की 2 कोठियां अपने नाम करवाईं: SSP के अनुसार, 23 मई 2026 को सुनील शर्मा के दोस्त गौरव कंधारी ने थाना कंबो में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा रिकॉर्ड और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने पहले धोखाधड़ी से पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार करवाई। बाद में सुनील शर्मा की अमृतसर और मोहाली स्थित 2 कोठियां अपने नाम करवा लीं।
  • प्रॉपर्टी बेचने भारत आए थे सुनील: पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील शर्मा अपनी प्रॉपर्टी बेचने के लिए भारत आए थे। वह मोहाली स्थित अपने एक घर में रुके। हालांकि, उनकी 2 कोठियों को उनका भाई पहले ही अपने नाम करवा चुका था। इसका पता सुनील को न चल जाए, इसलिए भाई सतीश ने परिवार संग मिलकर हत्या की साजिश रची।
  • नशा देकर बेहोश किया, बेसबॉल बैट से मारा: 22 मई को आरोपियों ने कोठी बेचने के बहाने सुनील शर्मा को अमृतसर बुलाया। उसके खाने में नशीली दवा मिलाकर उसे बेहोश किया गया। इसके बाद उसके भाई सतीश शर्मा और भतीजे सुनीश शर्मा ने बेसबॉल बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

NRI की हत्या के आरोप में एक महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • शव को गद्दे में लपेटकर फेंका: SSP ने बताया कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गद्दे में लपेटकर कार में रखा और हरिके हेडवर्क्स के पास नदी में फेंक दिया। सबूत मिटाने के लिए मृतक की कार को श्री दरबार साहिब की पार्किंग में खड़ा कर दिया गया।
  • 4 गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी: पुलिस ने इस मामले में सतीश शर्मा, उसकी पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटे सुनीश शर्मा और लक्ष्मण सिंह उर्फ बल्ल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो प्रॉपर्टी डीलर मनजिंदर सिंह और जज्जबीर सिंह उर्फ बाबा अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
  • शव बरामद नहीं हुआ: SSP ने बताया कि पुलिस टीमें मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हरिके पत्तन क्षेत्र में शव की तलाश कर रही हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण अब तक शव बरामद नहीं हो सका है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

मैथ्स टीचर सुनील शर्मा ऑस्ट्रेलिया में अपनी बेटी और बेटे के साथ। – फाइल फोटो

मैथ्य टीचर थे NRI सुनील शर्मा

NRI की बेटी सुरभि शर्मा ने बताया कि उनके पिता सुनील शर्मा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के एक स्कूल में मैथ्य टीचर थे। भारत आने के बाद उसने अंतिम बार 22 मई को फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया और उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ।

सुरभि ने वीडियो जारी कर पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान से भावुक अपील की थी कि उनके पिता को जल्द से जल्द ढूंढा जाए।

मेलबर्न में सुनील शर्मा अपनी बेटी और बेटे के साथ साथ रहते थे। उनकी पत्नी की 4 साल पहले मौत हो चुकी थी। – फाइल फोटो

बेटी ने वीडियो जारी कर ये बातें कही थीं…

  • 22 मई से लापता हैं पिता: मृतक सुनील की बेटी ने वीडियो जारी कर कहा था- मेरा नाम सुरभि शर्मा है। मैं एक बेटी के रूप में अपने पिता को सुरक्षित वापस घर लाने के लिए आप सभी से मदद की अपील कर रही हूं। मेरे पिता सुनील शर्मा 22 मई को अमृतसर से लापता हो गए। पिछले 10 दिनों से उनका कोई पता नहीं है। उनका मोबाइल फोन 22 मई को दोपहर करीब 2 बजे से बंद है और तब से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है।
  • पिता को पंजाब से लगाव था, इसलिए वहां घर खरीदा: सुरभि ने कहा- मेरे पिता 66 वर्षीय गणित टीचर हैं और मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उन्हें पंजाब, पंजाबियत और अपनी मातृभूमि से बेहद लगाव था। इसी प्रेम के चलते उन्होंने पंजाब में अपना घर खरीदा था। उस संपत्ति को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। वह घर पूरी तरह से मेरे पिता का था, जहां वह अपनी पेंटिंग और अन्य कार्यों के लिए तैयारी कर रहे थे।

मृतक की बेटी सुरभि ने रोते हुए पूरे मामले की जानकारी दी थी।

  • घटना वाले दिन पिता का भाई देखा गया: बेटी ने कहा- हमारे पास मौजूद सबूतों के अनुसार, मेरे पिता के भाई सनी शर्मा को 22 मई के दिन उस क्षेत्र के आसपास कई बार देखा गया था। इसके बाद से वह भी गायब है और छिपा हुआ है। मेरे पिता के साथ क्या हुआ और वह कहां हैं, इसकी जानकारी सनी शर्मा को ही हो सकती है। जब तक लोग आगे आकर हमारी मदद नहीं करेंगे, तब तक सच तक पहुंचना मुश्किल होगा।
  • पंजाब के लोग और पुलिस मदद करे: मृतक की बेटी ने कहा- मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस से हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि हमारे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभव संसाधन लगाकर मेरे पिता की तलाश में मदद करें। मेरे पिता को सुरक्षित हमारे परिवार तक वापस पहुंचाने में सहायता करें।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाबी सिंगर के 3 कातिल अरेस्ट, NRI बॉयफ्रेंड का पिता भी शामिल

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा इंदर कौर के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें