Related Posts

CBSE Result 35 Days | Sonipat Student Manan Wadhwa Scores 100% Kya?


सोनीपत2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनीपत में मनन वधवा ने 100प्रतिशत और प्रीशा और ट्विंकल वोहरा ने भी 99.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा समाप्त होने के महज 35 दिनों के भीतर रिजल्ट घोषित कर दिए जाने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। हरियाणा के पंचकूला जोन ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.24 प्रतिशत परिणाम के साथ देशभर में 14वां स्थान हासिल किया है।

वहीं सोनीपत के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल के मनन वाधवा ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रचा।

पंचकूला जोन का शानदार प्रदर्शन पंचकूला जोन में हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला के साथ हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। इस जोन में कुल 87,846 विद्यार्थियों ने 316 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी, जिनमें 1580 प्राइवेट स्टूडेंट भी शामिल रहे। पिछले सत्र 2024-25 में जहां पास प्रतिशत 92.77 रहा था, वहीं इस बार 92.24 प्रतिशत रहा। खास बात यह रही कि इस जोन में सबसे पहले कॉपियों का मूल्यांकन कर सबमिट किया गया, जिसके लिए 3900 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

सोनीपत में जानकीदास कपूर स्कूल के टीचर के साथ मनन और अन्य छात्राएं व अभिभावक

सोनीपत के छात्रों ने बढ़ाया मान सोनीपत जिले के कई विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल के मनन वाधवा ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रचा। इसके अलावा शिवा शिक्षा सदन स्कूल की सानवी ने 99.02%, ब्राइट स्कॉलर स्कूल के सुमित गुप्ता और अनंत नेहरा ने 99.2% अंक हासिल किए। वहीं जानकीदास कपूर स्कूल की प्रीशा और ट्विंकल वोहरा ने भी 99.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय अधिकांश विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उनका कहना है कि नियमित पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल ही अच्छे परिणाम की कुंजी है। कई छात्रों ने यह भी बताया कि उन्होंने कोचिंग के बजाय सेल्फ स्टडी पर अधिक ध्यान दिया।

दैनिक भास्कर एप से बातचीत करते हुए मनन ने बताया कि स्कूल के अलावा रोजाना उन्होंने करीब 4 घंटे पढ़ाई की

टॉपर मनन वाधवा की सफलता की कहानी…. सोनीपत के सेक्टर-14 के रहने वाले मनन ने जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। उन्हें 4 मेन सब्जेक्ट में पूरे 100-100 अंक मिले हैं, जबकि साइंस में 100 में से 99 अंक मिले हैं। हालांकि एडिशनल सब्जेक्ट हेल्थ केयर में उन्हें पूरे 100 मार्क्स मिले हैं। एक एडिशनल सब्जेक्ट और चार मेन सब्जेक्ट को मिलाकर उन्हें पूरे 500 मार्क्स मिले हैं…

फैमिली से बात कर सट्रैस दूर किया: दैनिक भास्कर एप से बातचीत करते हुए मनन ने बताया कि स्कूल के अलावा रोजाना उन्होंने करीब 4 घंटे पढ़ाई की। डेली प्रैक्टिस के बाद ही ये नंबर आए हैं। स्ट्रैस को दूर करने के लिए फैमिली से बातचीत करता था।

साइंस फेवरेट सब्जेक्ट रहा: मनन ने बताया कि मेरा फेवरेट सब्जेक्ट साइंस था, किसी भी सब्जेक्ट में कोई दिक्कत नहीं हुई। सामाजिक विज्ञान को लेकर थोड़ी परेशानी जरूर हुई, हालांकि सेल्फ स्टडी से सारे डाउट क्लियर हो गए।

मेडिकल की पढ़ाई करेंगे: मनन ने आगे बताया कि उन्हें मेडिकल फील्ड में करिअर बनाना है, नीट क्लियर करके एमबीबीएस करना है। इसके लिए 11वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बॉयोलॉजी सब्जेक्ट लेंगे। मनने ने बताया, एमडी करने के बाद उन्हें चाइल्ड स्पेशलिस्ट बनना है। माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं मनन की माता शालिनी ने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का पल है। उन्होंने बताया कि मनन ने कभी ट्यूशन नहीं ली और हमेशा नियमित पढ़ाई पर ध्यान दिया। देर रात तक पढ़ाई करने के बजाय उसने टाइम टेबल के अनुसार संतुलित तैयारी की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। ट्विंकल ने पढ़ाई के साथ संगीत में भी बनाया संतुलन जानकीदास स्कूल की छात्रा ट्विंकल वोहरा ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने शुरुआत से ही लक्ष्य तय कर लिया था। परीक्षा के दौरान तनाव होने पर वह सिंगिंग के जरिए खुद को रिलैक्स करती थीं।ट्विंकल संगीत में भी रुचि रखती हैं और 6 साल का कोर्स कर रही हैं। उनका लक्ष्य आगे चलकर जेईई परीक्षा क्रैक करना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें