Top 5 This Week

Related Posts

हरियाणा के 5 शहरों में पारा 40 पार:रोहतक-नारनौल सबसे गर्म, बारिश-ओलों के बाद भी राहत नहीं, उमस बढ़ी




हरियाणा में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 5 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। सबसे ज्यादा 41.7°C तापमान रोहतक और नारनौल में दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम, पलवल और मेवात में भी पारा 40 के पार रहा। हालांकि एक दिन पहले शुक्रवार को कई जिलों में हुई हल्की बारिश और आंधी के कारण अधिकतम तापमान में औसतन 1.3°C की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इससे गर्मी से खास राहत नहीं मिली। 17 अप्रैल को पहले प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। हिसार और हांसी में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। इसके साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे मौसम में अस्थायी बदलाव आया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान फिर 2–3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
रातें भी गर्म, बढ़ा हीट स्ट्रेस
न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन 3.2°C की वृद्धि के साथ यह सामान्य से 2.2°C ऊपर पहुंच गया। कई शहरों में रात का तापमान 24–25°C तक पहुंच गया, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। सबसे कम तापमान 20.4°C हथिनीकुंड में रिकॉर्ड हुआ। किसानों के लिए एडवाइजरी
मौसम में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कृषि मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि सरसों की कटाई और मढ़ाई 3–4 दिन टालें। कपास, मूंग व उड़द की बुवाई फिलहाल न करें। सब्जियों की बुवाई भी रोकने की सलाह दी गई है। इसके अलावा किसान कीटनाशक का छिड़काव टालें और पशुओं को छाया में रखें और पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें