बुद्धा दल के जत्थेदार के पैरों में बैठे निहंग जसदीप सिंह।
निहंग जसदीप सिंह को उनके अश्लील फोटो सामने आने के बाद धार्मिक सजा दी गई है। बुड्ढा दल ने निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की। इसके तहत जसदीप सिंह को संगल (जंजीरों) से बांधा गया और दंड स्वरूप डंडों से मार भी लगाई गई।
.
इस पूरी कार्रवाई की वीडियो और तस्वीरें बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। वीडियो में जत्थेदार मान सिंह कहते हैं कि अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद जसदीप सिंह को पहले भी सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह बीच में ही वहां से भाग गया था।
उन्होंने यह भी कहा कि जसदीप सिंह को अब तक बुड्ढा दल की ओर से किसी प्रकार की माफी नहीं दी गई थी। हालांकि, इससे पहले जसदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें बुड्ढा दल की ओर से माफी मिल चुकी है।
बुड्ढा दल के अनुसार, इस धार्मिक दंड के बाद निहंग जसदीप सिंह तब तक निहंगों का बाणा धारण नहीं कर सकेंगे, जब तक बड़े बाबाओं की ओर से आगे का आदेश जारी नहीं किया जाता। वहीं, सजा के दौरान जसदीप सिंह ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब वह अपनी सजा बीच में छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।
जसदीप ने कहा- अगर मैं अब यहां से भागता हूं या किसी कारणवश पंथ के आदेशों का पालन नहीं करता हूं, तो मेरे साथ जो भी होगा, उसके लिए पंथ जिम्मेदार नहीं होगा। मैं अब बड़े बाबा के आदेश के अनुसार ही चलूंगा और जैसा वे कहेंगे, वैसा ही करूंगा।
जसदीप सिंह को सजा मिलने के 2 PHOTOS…

निहंग जसदीप सिंह को जंजीरों में बांधकर बैठाया गया।

निहंग जसदीप सिंह को धार्मिक सजा के दौरान डंडों से पीटा गया।
निहंग जसदीप सिंह को क्यों दी गई सजा…
- विक्की थॉमस की सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद उपजा: इस विवाद की शुरुआत निहंग विक्की थॉमस के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद एक वीडियो भी पोस्ट किया। करीब 11 मिनट के वीडियो में निहंग विक्की ने जसदीप सिंह के पूरे मामले को उजागर किया।
- निहंग जसदीप अश्लील हरकतें करते दिखे: इस वीडियो में विक्की थॉमस ने कुछ फोटो दिखाए, जिसमें निहंग जसदीप सिंह किसी दूसरे निहंग के साथ नजर आ रहे हैं। जसदीप उस निहंग सिंह के साथ हमबिस्तर हैं। वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। हालांकि, विक्की थॉमस ने यह क्लियर नहीं किया कि ये तस्वीरें कब की हैं।

निहंग विक्की थॉमस ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो जारी किया था। – फाइल फोटो
- निहंग ने गलती भी मानी: वीडियो में ही थॉमस ने इन तस्वीरों को कन्फर्म कराने के लिए जसदीप सिंह को की गई वीडियो कॉल को भी शामिल किया है। इस वीडियो कॉल में जसदीप ने माना कि ये फोटो उन्हीं के हैं, लेकिन उस समय वह नशे में थे।
- परवाना ने विक्की को आड़े हाथों लिया: हालांकि, इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। निहंग बरजिंदर सिंह परवाना ने इन फोटोज को पब्लिक करने के लिए विक्की थॉमस को आड़े हाथों लिया। इस पर विक्की ने भी पलटवार करते हुए परवाना और उनके समर्थकों को खरी खोटी सुनाईं। इसके बाद से लगातार इस मामले में निहंगों के रिएक्शंस आ रहे हैं।



॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
पंजाब में अश्लील फोटो वाला निहंग सामने आया, बोला- बदनामी दोगुनी-तिगुनी करके मोड़ूंगा

निहंग विक्की थॉमस और निहंग जसदीप सिंह के बीच कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही। विक्की थॉमस द्वारा उनकी अश्लील फोटो रिलीज करने के बाद निहंग जसदीप सिंह पहली बार सामने आया और उसने अश्लील फोटो की बात स्वीकार की। पढ़ें पूरी खबर…







