Top 5 This Week

Related Posts

AAP छोड़ने वाले सांसद पर प्रदूषण बोर्ड की रेड:ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री में जांच कर रही टीम; BJP में शामिल हुए थे राजिंदर गुप्ता




पंजाब के प्रमुख औद्योगिक घराने ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित परिसर में आज राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अचानक छापा मारा। करीब 2 घंटे से फैक्ट्री के भीतर विभाग की जांच जारी है। इस कार्रवाई ने राज्य के औद्योगिक और राजनीतिक दोनों ही गलियारों में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, प्रदूषण विभाग की टीम में लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। यह टीम 3 से 4 गाड़ियों में सवार होकर अचानक ट्राइडेंट के धौला परिसर पहुंची। टीम अब भी फैक्ट्री के अंदर मौजूद है और प्लांट व आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप का माहौल है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें