सिरसा नगर परिषद हाउस की मीटिंग में मौजूद चेयरमैन वीर शांति, ईओ व पार्षद
सिरसा नगर परिषद की ओर से इस साल की दूसरी बार हाउस मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग में नगर परिषद के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, ईओ सुमन एवं लगभग सभी पार्षद पहुंचे। कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों में कार्य करवाने को लेकर इस बार विवाद नहीं हुआ। पार्षदों ने शहर में
.
पार्षद बोले, पूरे शहर में सीवरेज व्यवस्था का बुरा हाल है और कई जगह लाइनें ओवरफ्लो चल रही है। पार्षदों ने मांग रखी कि शहर में पुराने जर्जर बिजली के खंभों को जल्द हटाया जाए, जिससे जोखिम का खतरा है। इन दिनों गर्मी का मौसम है और बिजली निगम लाइनें बदलने या अन्य काम आगे बरसाती सीजन में करे, ताकि लोगों को बेवजह बिजली कटों से परेशान न होना पड़े।
सीवरेज व्यवस्था पर एसडीओ रूपराम ने कहा, अगले 10 दिन बाद सीवरेज सफाई के लिए टेंडर लगेगा और जल्द दुरुस्त करवाए जाएंगे। बिजली को लेकर एक्सईएन ने भी बिजली कट न लगाने का आश्वासन दिया है।
शाम सवा पांच बजे तक चली मीटिंग
जानकारी के अनुसार, ये मीटिंग पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आज वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे रखी गई। इसके लिए सभी पार्षदों को पहले ही अवगत करवा दिया था। दोपहर तीन बजे के बाद मीटिंग शुरू हुई, जो शाम सवा पांच बजे तक चली।
वरना पिछली मीटिंग में बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों में पार्टी बाजी के नारेबाजी को लेकर बहस हो गई थी और हंगामा हुआ था। इस पर हंगामा बढ़ता देख बीजेपी पार्षद मनीष बंसल ने हाथ जोड़ माफी मांगी और कहा-किसी की भावना को ठोस पहुंचाना नहीं था।
हाउस मीटिंग में मौजूद चेयरमैन, ईओ व पार्षद
जानिएं पार्षदों ने क्या मांग रखी
पार्षद रणधीर ने बताया, रेलवे फाटक के पास वाली सीवरेज लाइन बदली जा रही है। इसके चलते अग्रसेन कॉलोनी व एमसी कॉलोनी की सीवरेज लाइन ओवरफ्लो चल रही है। इस लाइन को जल्दी ठीक करवाने व सफाई के लिए एजेंडा रखा है। इस पर सीवरेज की सफाई के 10 दिन में टेंडर लगाने की बात कही है।
शहर से कुत्ते पकड़ने का काम ठप है। पिछले 15 दिनों से ठेकेदार को फोन करते हैं, परंतु कोई जवाब नहीं मिलता। लोहिया बस्ती व अग्रसेन कॉलोनी व एमसी कॉलोनी से तीन-तीन कुत्ते पकड़वाने हैं, जो लोगों को काटते हैं और खतरनाक है।
पार्षद अंग्रेज बठला ने बताया, महर्षि हरीच पार्क को लेकर एजेंडा रखा था कि इसका टेंडर जल्द लगाया जाए। बाजार व हाईवे के पास लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइटें सोलर की अच्छी क्वालिटी की लगाई जाए।
हाउस मीटिंग में चेयरमैन पार्षदों के एजेंडों पर जवाब देते हुए
