Related Posts

पलवल में शादी समारोह में बदमाशों का कोहराम:मेहंदी के रस्म में ताबड़तोड़ की फायरिंग, दुल्हन के भाई को लगी गोली, मची भगदड़




जिले के फिरोजपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान अचानक हथियार से लैश बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। अचानक घर पर हुए हमले को लोग इधर उधर छिपकर जान बचाने लगे। इस हिंसक घटना में दुल्हन का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। वहां मौजूद लोगों और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए यह वारदात 29 अप्रैल की रात उस समय हुई, जब पीड़ित विजय सिंह के घर में उनकी बेटी की शादी के लिए मेहंदी की रस्म चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार जश्न मना रहे थे। विजय सिंह के अनुसार, उनका बेटा नितिन रात करीब 10 बजे सामान लेकर घर लौटा था, जिसके कुछ ही देर बाद हमलावर वहां पहुंच गए। कार में हथियारों से लैश होकर आए थे बदमाश शिकायत के मुताबिक हमलावर एक कार में सवार होकर आए थे। उनके पास अवैध बंदूकें, लाठी, डंडे और फरसे जैसे घातक हथियार थे। घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। जब परिजनों ने हमलावरों को शांत करने और बातचीत करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली नितिन के पैर में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर भागते समय बदमाशों ने बाहर खड़ी गाड़ियों पर भी गोलियां बरसाईं। भाई की हालत गंभीर नितिन को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल नितिन का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस की जांच और कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि विजय सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुकी है, वहीं दूसरी टीम घायल नितिन के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल भेजी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें