![]()
जींद के भिवानी रोड पर ‘बूढ़ा बाबा’ मंदिर के पास एक मारुति कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार पांच युवक बाल-बाल बच गए, उन्हें मामूली चोटें आईं। हादसे को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। जींद में पटियाला चौक निवासी संजय पातलान ने बताया कि रविवार को उनके जानकार की शादी थी, जिसको लेकर उनके परिवार के चार युवक कार में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए भिवानी रोड स्थित एक पैलेस में गए थे। वह शादी में शामिल होने के बाद जैसे ही पैलेस से निकले तो अचानक गोवंश सड़क पर आ गया। उसको बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलट गई। इसमें कार सवार चारों युवक बाल-बाल बच गए। देखें हादसे से जुड़े कुछ PHOTOS… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। सभी पांचों युवकों को मामूली खरोंचें आईं। सड़क के बीचों-बीच कार पलटने के कारण कुछ समय के लिए भिवानी रोड पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार को सीधा कर यातायात सुचारू किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार, अक्सर रात या सुबह के समय थकान और तेज रफ्तार के कारण ऐसे सड़क हादसे होते हैं।
Source link
जींद में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार:शादी से लौट रहे पांच युवक बाल-बाल बचे; राहगीरों ने शीशे तोड़ कर निकाले







