spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में डंपिंग स्टेशन में लगी आग:जेसीबी मशीनों से कचरा हटाया, गेहूं की फसल को लेकर किसानों में हड़कंप




हरियाणा के हांसी के पास स्थित डंपिंग स्टेशन में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसका धुआं और लपटें दूर-दूर तक फैल गईं। इससे आसपास के गांवों में दहशत फैल गई और खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर खतरा मंडराने लगा। स्थानीय किसान संदीप चहल ने बताया कि आग किसी भी समय खेतों तक पहुंच सकती है, जिससे कई एकड़ फसल नष्ट होने की आशंका है। स्थिति को देखते हुए, किसानों को अपने खेतों के डंपिंग स्टेशन से सटे हिस्से में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से रौंदना पड़ा। यह कदम आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उठाया गया। आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। फायर ऑपरेटर जसवीर अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, तेज हवा के कारण आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कचरे में आ जाते है ज्वलनशील पदार्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि डंपिंग स्टेशन पर कचरे के साथ कई बार बैटरी और अन्य ज्वलनशील पदार्थ भी आ जाते हैं। गर्मी के कारण ये पदार्थ फट जाते हैं, जिससे आग लगने की घटनाएं होती हैं। उन्होंने पुष्टि की कि नगर परिषद की पूरी टीम आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद है। जेसीबी मशीनों की मदद से कचरे को हटाया आग पर काबू पाने के लिए 2 जेसीबी मशीनों की मदद से कचरे को हटाया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि आग खेतों तक न पहुंचे और किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles