spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

होशियारपुर में तेज रफ्तार टिपर ने मां-बेटी को कुचला:हादसे में पिता गंभीर घायल, 2 और वाहनों को मारी टक्कर; लोग बोले-नशे में था ड्राइवर




पंजाब के टांडा में एक अनियंत्रित टिपर ने 2 अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों को टक्कर मारी। इस हादसे में एक मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। टिपर ने इससे पहले 2 अन्य व्यक्तियों को भी घायल कर दिया था। यह घटना बुधवार को हुई। कनोवाल निवासी गुरमिंदर सिंह और बलजीत सिंह ने बताया कि वह अपने गांव से टांडा की ओर आ रहे थे। जीवन पैलेस के पास सड़क किनारे खड़े होने के दौरान एक तेज रफ्तार टिपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। आरोप है कि टिपर चालक मौके से फरार हो गया। कुछ दूरी पर उसी टिपर ने गुरुद्वारा पुल पुख्ता साहिब से माथा टेककर लौट रहे दविंदर सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर और बेटी गुरकीरत कौर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परमजीत कौर और गुरकीरत कौर को सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खून और शव के अवशेष बिखरे पड़े दुर्घटनास्थल पर खून और शव के अवशेष बिखरे पड़े थे, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भयभीत हो गए। इस हादसे में दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल टांडा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि टिपर चालक नशे में था और इसी वजह से वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। हालांकि चालक के नशे में होने की पुष्टि चिकित्सा परीक्षण के बाद ही होगी। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार टिपर चालक की तलाश कर रही है। सड़र हादसे के PHOTOS…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles