spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना में तिरंगा यात्रा के रास्ते में जलभराव-कीचड़:छात्राओं को रास्ते से लौटना पड़ा, कीचड़ के कारण नहीं पहुंची पुराने बस स्टैंड




जींद जिले में नरवाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा स्कूल से पुराने बस स्टैंड तक जानी थी, लेकिन स्कूल से बाहर निकलते ही सड़क पर जलभराव और जमा कीचड़ के कारण छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रा स्कूल से कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने के बजाय वापस स्कूल की ओर मोड़ दिया गया। इस कारण तिरंगा यात्रा अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी। तिरंगा यात्रा को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। मंत्री भी इसी सड़क से होकर गुजरे थे, जहां कीचड़ जमा था। देशभक्ति के आयोजन के बीच बदहाल सड़क बनी मुसीबत स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर की प्रमुख सड़कों की हालत खराब है। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राओं का कीचड़ से सामना होना व्यवस्थागत खामियों को उजागर करता है। यह सवाल उठ रहा है कि जब इसी मार्ग से तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी, तो क्या प्रशासन को सड़क की स्थिति की जानकारी नहीं थी? यदि जानकारी थी, तो यात्रा से पहले सड़क को चलने योग्य क्यों नहीं बनाया गया? तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति का संदेश देना था, लेकिन सड़क पर जमा कीचड़ ने इस आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगा दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles