spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर:एक की मौत; पत्नी समेत 6 घायल, रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे




पलवल में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा में बने यमुना पुल पर एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान यूपी के अलीगढ़ जिले के अलहदादपुर नीमरी गांव निवासी यासीन के रूप में हुई है, जो भैंसों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। यासीन अपनी पत्नी समीना के साथ ऑटो में सवार होकर पलवल होते हुए दिल्ली में किसी परिचित से मिलने जा रहे थे। ऑटो को टप्पल के नूरपुर गांव निवासी जब्बार चला रहा था। ऑटो में टप्पल निवासी उमेश और हीरालाल सहित कुल 6 लोग सवार थे। तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो मे पीछे से मारी टक्कर पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जब ऑटो हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा स्थित रहीमपुर यमुना पुल पर पहुंचा, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत चांदहट पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चांदहट पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने यासीन को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस मृतक यासीन के बेटे अमन ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस जांच अधिकारी शमशुद्दीन ने बताया कि अमन की शिकायत पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles