spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में भाजपा पार्षद व कांग्रेस नेता आपस में भिड़े:कपिल नागपाल ने विधायक निपटाने की बात कही, कांग्रेस नेता करेंगे कानूनी कार्रवाई




रोहतक में भाजपा के पार्षद कपिल नागपाल द्वारा कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा को निपटाने की बात करने पर कांग्रेस नेताओं ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही पार्षद को सलाह दी कि विधायक से माफी मांगे और अपने शब्दों की मर्यादा में रहें। भाजपा के वार्ड-7 से पार्षद व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के नजदीकी कपिल नागपाल ने स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा पर आरोप लगाया कि रात 12 बजे विधायक ने उसके घर लोगों को भेजकर नारेबाजी करवाई। साथ ही विधायक से 12 सालों में क्या काम करवाया, उसके बारे में बताने के लिए कहा। बिजली दफ्तर व विधायक ऑफिस नहीं गए लोग
कपिल नागपाल ने कहा कि रात को आए लोगों से जब विधायक ऑफिस व बिजली ऑफिस जाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इससे साफ है कि उन्हें विधायक ने भेजा था। विधायक ने जनता का सहारा लिया। विधायक उसके खिलाफ खुलकर सामने आए। पार्षद को रखनी चाहिए शब्दों की मर्यादा
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि वार्ड-7 से पार्षद कपिल नागपाल ने गलत भाषा का प्रयोग किया कि चेले तो निपटा दिए, विधायक को भी निपटा दूंगा। कपिल नागपाल कभी अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष को निपटाने की बात करता है तो कभी विधायक को निपटाने की बात कर रहा है। उसकी मंशा क्या है, यह नहीं पता। कपिल खन्ना ने कहा कि कपिल नागपाल चुना हुआ प्रतिनिधि है, उसे ऐसी गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसके लिए वह विधायक से माफी मांगे, नहीं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे शब्दों का प्रयोग करना गलत है। पार्षद ने विधायक को दी धमकी, माफी मांगे
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बल्ली ने कहा कि पार्षद कपिल नागपाल ने विधायक को निपटाने की बात करके एक धमकी दी है, इसके लिए वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। पार्षद को दूसरे के वार्ड में क्या हो रहा है, इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं। पार्षद को अपने वार्ड की चिंता करनी चाहिए। सुनील बल्ली ने कहा कि विधायक के बारे में बोलने की पार्षद को जरूरत नहीं है। पार्षद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता निपटा दिए, ऐसे शब्दों का प्रयोग ना करें। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी है। पहले अपने वार्ड में काम करवाए, फिर किसी दूसरे पर उंगली उठाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles