spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर के तेजली स्टेडियम स्थित यूथ हॉस्टल में चोरी:दरवाजे-खिड़कियां तोड़कर घुसे चोर, कंप्यूटर-प्रिंटर-यूपीएस व वाई-फाई मॉडम सहित कई खेल सामग्री ले गए




यमुनानगर के तेजली स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित यूथ हॉस्टल में संचालित माय भारत कार्यालय में चोरों ने तोड़फोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। छुट्टी के दौरान रात में घुसे चोरों ने कार्यालय के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद अंदर से कंप्यूटर का सीपीयू, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, यूपीएस, दो प्रिंटर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। कार्यालय प्रबंधन ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपये बताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुबह कार्यालय पहुंचने पर बिखरा मिला सामान माय भारत यमुनानगर के उपनिदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि माय भारत का कार्यालय तेजली स्पोर्ट्स स्टेडियम के नजदीक यूथ हॉस्टल में संचालित है। 9 अगस्त को अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद था। इसी दौरान रात में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कार्यालय को निशाना बनाया। अगले दिन कार्यालय पहुंचने पर वहां का सामान बिखरा मिला और दरवाजे-खिड़कियां टूटी हुई थीं। चोरों ने कार्यालय के मुख्य द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया। दरवाजे के शीशे तोड़ने के साथ-साथ उसकी एल्युमिनियम चौखट भी निकाल दी गई। इसके बाद चोर अंदर स्थित मुख्य कार्यालय तक पहुंचे। यहां उन्होंने खिड़कियों और दरवाजों को भी तोड़ दिया। कार्यालय में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान को चोर अपने साथ ले गए। चोरी हुए सामान में कंप्यूटर मॉनिटर, की-बोर्ड, सीपीयू, माउस, यूपीएस, दो प्रिंटर और वाई-फाई मॉडम शामिल हैं। इसके अलावा कार्यालय से दो स्टील की कुर्सियां, खेल सामग्री और हाई वोल्टेज बिजली की तारें भी चोरी होने की बात सामने आई है। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे कार्यालय प्रबंधन ने बताया कि चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 हजार रुपये है। हालांकि दरवाजे और खिड़कियां तोड़ने से हुए नुकसान को मिलाकर कुल नुकसान और अधिक हो सकता है। घटना के बाद कार्यालय की ओर से अर्जुन नगर पुलिस चौकी में शिकायत दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर चोरी और तोड़फोड़ से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि रात के समय कार्यालय के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और आने-जाने वाले लोगों का पता लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles