spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में बाबा तारा कुटिया में शिव अमृत महोत्सव:महाआरती के साथ 500 ड्रोन और डमरू वादन; पूर्व मंत्री ने की कांवड़ियों की सेवा




सिरसा में शिवरात्रि पर श्री बाबा तारा जी कुटिया को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। आज मंगलवार को इस बार भगवान शिव को समर्पित शिव अमृत महोत्सव का आयोजन होगा। पहली बार 500 ड्रोन का शो एवं डमरू वादन प्रस्तुति होगी। महाशिव आरती, ड्रोन शो, अनेकों डमरूओं की विशेष प्रस्तुति, विशाल अटूट भंडारा लगेगा। पूर्व मंत्री एवं श्री बाबा तारा चैरिटेबल के अध्यक्ष गोपाल कांडा कार्यक्रमों का आगाज करेंगे और वे सभी श्रद्धालुओं से भी मिलेंगे। अध्यक्ष गोपाल कांडा ने कहा कि मैं ऋषिकेश और हरिद्वार गया था। उस समय दुपहिया वाहनों की इतनी लंबी कतार देखी कि इससे पहले ऐसा नहीं देखा। नई पीढ़ी युवाओं में भगवान भोलेनाथ के अटूट प्रेम दिखा और सब कावड़ लेकर आ रहे थे, तो रास्ते पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। शिवरात्रि को ही बाबा तारा ब्रह्मलीन हुए थे सावन शिवरात्रि पर्व का महत्व बताया कि सावन शिवरात्रि को ही श्री बाबा तारा जी ब्रह्मलीन हुए थे। श्रद्धालु पर्व की तरह ही इस दिन को मनाते हैं। श्रावण मास की शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से श्री बाबा तारा कुटिया में मनाया जाता है। शिवरात्रि को सुबह कुटिया में हवन होगा। हवन के बाद लाखों लोग बाबा जी का प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। बाबा तारा कुटिया श्री तारकेश्वर धाम में कई आयोजन होने जा रहे हैं। महाआरती होगी, जिसके लिए विशेष कूपन दिए जाएंगे। जो श्रद्धालु महाशिव आरती में शामिल होने के इच्छुक हो, वे अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और कूपन प्राप्त कर सकते हैं। कावड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए भी श्री बाबा तारा कुटिया द्वारा विशेष प्रबंध किए जाते हैं। श्रद्धालुओं के लिए लगती है प्रदर्शनी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रदर्शनी लगती है। इस दौरान भगवान शिव की प्रतिमा और अन्य देवी-देवताओं की अद्भूत प्रतिमाएं एवं साज-सज्जा की बनावट कर तैयारी की गई है। सोमवार रात को भी कावड़ियों के लिए शहर में विशेष व्यवस्था की गई और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने भी कावड़ियों से मिलकर सेवा की और उनको प्रसाद वितरण किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles