![]()
नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को चिट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी जयसिंहपुर पुलिस ने उसे कलिंजर टोल प्लाजा के पास से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 4.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदरपुर, थाना नगीना निवासी वाजिद पुत्र इब्राहिम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 9 अगस्त की शाम करीब 5:10 बजे हुई। एएसआई सुबे सिंह अपनी टीम के साथ कलिंजर टोल प्लाजा के एंट्री प्वाइंट के पास गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर हाईवे के पास खड़ा है और उसे बेचने की कोशिश कर रहा है। तलाशी के दौरान मिला चिट्टा सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाजिद को हिरासत में ले लिया। आरोपी की राजपत्रित अधिकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नितिन यादव (बीडीपीओ नूंह) की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान, पुलिस को उसके कब्जे से 4.38 ग्राम चिट्टा मिला। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार सील कर जब्त कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से की गई। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को यह नशीला पदार्थ कहां से प्राप्त हुआ और वह इसे किसे बेचने वाला था। जांच में यदि यह सामने आता है कि आरोपी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को नशीला पदार्थ सप्लाई कर रहा था, तो यह हाईवे के आसपास सक्रिय नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।
Source link







