![]()
नूंह जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश वसीम को गिरफ्तार किया है। उसे नीमका-बिछौर रोड से पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसके खिलाफ 9वां मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नूंह एसपी डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत की गई। बिछौर थाना प्रभारी सुखबीर यादव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। हरियाणा और यूपी में 8 केस दर्ज थाना प्रभारी सुखबीर यादव ने बताया कि आरोपी वसीम के खिलाफ पहले से ही 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। अवैध हथियार मिलने के बाद बिछौर थाने में यह उसका 9वां मामला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नूंह जिले में उसके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में भी वह 2 मामलों में वांछित था। पुलिस के मुताबिक, वसीम नूंह के 3 मामलों में फिलहाल जमानत पर था, जबकि अन्य मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी। उत्तर प्रदेश के कोसी थाना क्षेत्र में उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अब आरोपी से उसके आपराधिक नेटवर्क और हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
Source link







