spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

DLF The Dahlias Gurugram Penthouse Deal


गुरुग्राम15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम में रियल एस्टेट मार्केट ने एक बार फिर आसमान छू लिया है। देश की दिग्‍गज रियल एस्‍टेट कंपनी डीएलएफ ने अपने एक सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपये में बेचा है। यह सौदा प्रति वर्ग फुट के हिसाब से देश की सबसे महंगी रियल एस्‍टेट डील में से एक है। यह पेंटहाउस डीएलएफ फेज-5 में ‘द डहलियास’ में है, जिसे ऑटो कंपोनेंट सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंपीरियल ऑटो के मालिक मानव सरदाना ने खरीदा है।

‘द डहलियास’ सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है और इस प्रोजेक्‍ट में 420 सुपर-लग्जरी अपार्टमेंट और पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं। इस पेंट हाउस का सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट है. सुपर एरिया के हिसाब से रेट ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फुट बैठता है और कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फीट के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट बनती है। हालांकि, इस डील पर किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से डीएलएफ ने मना किया है।

100 करोड़ से शुरू होती है अपार्टमेंट की कीमत

द डहलियास प्रोजेक्ट में एक साधारण अपार्टमेंट की कीमत भी 100 करोड़ से 170 करोड़ रुपये के बीच रखी गई है, जबकि पेंटहाउस की कीमत इससे भी कहीं ज्यादा है। डीएलएफ को इस सिंगल प्रोजेक्ट से ही ₹40,000 करोड़ से अधिक का रेवेन्‍यू मिलने की उम्मीद है। लॉन्चिंग के बाद से अब तक इसकी 65 प्रतिशत से ज्यादा यूनिट्स बिक भी चुकी हैं।

गुड़गांव के गोल्फ कोर्स रोड स्थित प्रतिष्ठित सेक्टर 54 में बसा यह अति-विलासितापूर्ण आवासीय अपार्टमेंट प्रोजेक्ट, बारीकियों, डिज़ाइन और स्थान का एक सामंजस्यपूर्ण मिश्रण प्रस्तुत करता है।

गोल्फ कोर्स रोड पर अल्ट्रा लग्जरी सोसाइटी

17 एकड़ की हरी-भरी भूमि पर फैला, यह प्रोजेक्ट डीएलएफ की प्रमुख सोसाइटी है, जो अर्बन लग्जरी में नया बदलाव लाएगी। इस प्रोजेक्ट में 9500 वर्ग फुट से लेकर 16000 वर्ग फुट तक के क्षेत्रफल वाले 4 बीएचके, 5 बीएचके और 6 बीएचके लक्जरी अपार्टमेंट और पेंटहाउस हैं। इन्हें उन अरबपतियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपनी लाइफ स्टाइल के लिए बेस्ट लोकेशन तलाश रहे हैं।

इस बहुप्रतीक्षित आलीशान अपार्टमेंट प्रोजेक्ट में 29 टावर हैं, जो आधुनिक सुविधाओं और स्मार्ट होम ऑटोमेशन से सुसज्जित हैं। इन भव्य टावरों में 400 यूनिट्स हैं, जो घर खरीदारों की मॉडर्न जरूरतों को पूरा करती हैं। यहां रिसॉर्ट जैसी लाइफ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles