spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में बच्चे के स्वस्थ पैर का किया ऑपरेशन:बाएं पैर में समस्या, दाएं पैर की सर्जरी की, पिता ने डीसी कार्यालय में शिकायत




नूंह जिले के शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में एक 4 साल के बच्चे के कथित तौर पर गलत पैर का ऑपरेशन किए जाने का मामला सामने आया है। गांव मेवली निवासी मोहम्मद आरिफ ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे के स्वस्थ दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया गया, जबकि समस्या बाएं पैर में थी। इस लापरवाही के कारण अब बच्चा चलने में परेशानी महसूस कर रहा है। आरिफ के अनुसार, उनके बच्चे के बाएं पैर में समस्या थी। हालांकि, डॉक्टरों ने स्वस्थ दाएं पैर का ऑपरेशन कर दिया। पिता का कहना है कि ऑपरेशन के बाद बच्चा अब उसी दाएं पैर से लंगड़ाकर चल रहा है और उसे चलने में काफी परेशानी हो रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग यह घटना 23 जुलाई को हुई थी। इसके बाद मोहम्मद आरिफ ने मेडिकल कॉलेज के निदेशक को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक जांच कमेटी का गठन किया। 28 जुलाई को पिता को कमेटी के सामने बुलाया गया। आरिफ का आरोप है कि कमेटी ने मामले को समझौते के जरिए खत्म करने की बात कही और उनसे पूछा गया कि क्या वे संबंधित डॉक्टर की माफी और समझौते के लिए तैयार हैं। 30 जुलाई को दोबारा बुलाए जाने पर कथित तौर पर उनसे कहा गया कि यदि वे सहमत हों तो डॉक्टरों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाए। अधिकारियों के चक्कर लगा रहे पिता पीड़ित पिता ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसी गंभीर लापरवाही को केवल चेतावनी देकर खत्म नहीं किया जा सकता। न्याय की मांग को लेकर आरिफ लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज निदेशक से कई बार मुलाकात की है और इसके बाद डीसी कार्यालय और सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई है। आरिफ ने प्रशासन से बच्चे के मेडिकल रिकॉर्ड, ऑपरेशन से जुड़े दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज नल्हड़ के निदेशक डॉ. मुकेश ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles