रेवाड़ी3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ब्वॉयज कॉलेज भवन का भूमि पूजन करते विधायक एवं अन्य।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को रेवाड़ी के ब्वॉयज कॉलेज भवन का उद्घाटन किया। भवन निर्माण पर 7 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 35 लाख की सड़क और 10 लाख की मंदिर-जोहड़ चारदीवारी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने और भवन निर्माण का रास्ता साफ साफ हो गया।
उच्च शिक्षा में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि महाविद्यालय विशेष रूप से लड़कों की उच्च शिक्षा के लिए है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग महाविद्यालय के नए एवं बेहतर भवन की मांग उठा रहे थे। अब करीब सात करोड़ रुपये की लागत से नया भवन बनने से क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयासों की सराहना की।

3 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
उन्होंने कहा कि करीब ₹35 लाख की लागत से तैयार सड़क का उद्घाटन भी किया। इसके साथ ही ₹10 लाख की लागत से मंदिर-जोहड़ की चारदीवारी के कार्य का भी उद्घाटन किया गया। इस प्रकार एक ही दिन में शिक्षा, सड़क और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विकास कार्य क्षेत्र को समर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।
10 साल से लग रही क्लास
ब्वॉयज कॉलेज लिसाना गांव में 8 एकड़ जमीन में बनेगा। 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। 2016 से क्लास लगाई जा रही हैं। फिलहाल रेवाड़ी के शहर के बॉय स्कूल के कमरों में चल रहा है,








