![]()
पानीपत शहर के काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने जन्म से पहले ही अपने मासूम बच्चे को इस दुनिया में लाने के बजाय पॉलीथिन में बंद कर गंदे नाले में फेंक दिया। पॉलीथिन से बाहर निकलकर नाली में बहते भ्रूण पर जब स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की ओर से ढिलाई के बीच स्थानीय निवासियों ने भ्रूण को आवारा कुत्तों से बचाने के लिए घंटों पहरा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात महिला ने पॉलीथिन में लपेटकर नाली में फेंका काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर की एक गली में सोमवार को उस समय लोग सन्न रह गए, जब उन्होंने नाली के पानी में एक भ्रूण को तैरते हुए देखा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात महिला ने इस भ्रूण को पॉलीथिन में लपेटकर नाली में बहा दिया था। लेकिन पानी के बहाव के साथ जैसे ही पॉलीथिन खुली, भ्रूण बाहर आ गया और लोगों को दिखाई दिया। कुत्तों से बचाने के लिए लोगों ने दिया पहरा नाली में भ्रूण मिलने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान नाली के आसपास घूम रहे आवारा कुत्ते भ्रूण को नुकसान न पहुंचाएं, इसके लिए स्थानीय लोग खुद ही मौके पर पहरा देते खड़े रहे। सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस काफी इंतजार के बाद जब डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उसने स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भ्रूण को पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां पंचनामा भरकर उसे शवगृह में रखवा दिया गया है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक भ्रूण करीब 7 महीने का बताया जा रहा है, हालांकि इसके सटीक जेंडर (लिंग) और उम्र का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Source link







