![]()
जींद जिले में पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उझाना निवासी मोहित उर्फ मोती के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी सीआईए नरवाना और थाना सदर नरवाना पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत हुई। सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मोर पट्टी नरवाना निवासी शिकायतकर्ता सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था। 24 जुलाई 2026 को कुशल निवासी नरवाना ने उसे फोन कर बेलरखा पुल के पास आने की चुनौती दी थी। इसके बाद सौरभ अपने साथियों के साथ शाम करीब 7-8 बजे बेलरखा पुल के पास पहुंचा। वहां कुशल, मोहित, अंकित, आशीष, अभिषेक, सुमित और 4-5 अन्य युवक मौजूद थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने आरोपियों से बातचीत करने का प्रयास किया, तो उन्होंने हाथों में लिए गंडासे और डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सौरभ को गंभीर चोटें आईं। अपने परिचित से मिलने आया था आरोपी शिकायत के आधार पर थाना सदर नरवाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी मोहित उर्फ मोती अपने किसी परिचित के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 4 आरोपी पहले पकड़े जा चुके पुलिस के अनुसार, इसी झगड़े में मोहलखेड़ा निवासी सचिन को भी गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में 4 अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस जींद ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि, धमकी या हिंसा की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Source link







