spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में ब्लॉक समिति की बैठक स्थगित:विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर हंगामा; पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस




हरियाणा के हांसी स्थित बीडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को ब्लॉक समिति हांसी-I की हाउस मीटिंग विकास कार्यों को लेकर हुए विवाद के बाद स्थगित कर दी गई। बैठक में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। जिसके कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन शीला यादव (ढाणा कला निवासी) ने की। इसमें बीडीपीओ अशोक मैहरा और ब्लॉक समिति के कई सदस्य उपस्थित थे। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य अब तक हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना था। बिना कार्य किए फर्जी बिल पास बैठक शुरू होते ही विपक्षी सदस्य रघुवीर कुंभा ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ गांवों को जान-बूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य हो रहे हैं। विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर बिना कार्य किए ही फर्जी बिल पास किए जा रहे हैं। स्थिति बिगड़ती देख चले गए BDPO इन आरोपों के बाद बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे स्थिति बिगड़ गई और बैठक में अव्यवस्था फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख बीडीपीओ अशोक मैहरा उपायुक्त के साथ अपनी पूर्व-निर्धारित बैठक का हवाला देते हुए वहां से चले गए। इसके तुरंत बाद, बैठक को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, विकास कार्यों में पारदर्शिता और पक्षपात के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles