spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदकोट के 3 कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला:सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ में हाईवे पर हादसे में मौत; गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे थे




शिवरात्रि के लिए गंगोत्री से गंगाजल की डाक कांवड़ लेकर लौट रहे फरीदकोट जिले के कोटकपूरा के 3 कांवड़ियों की एक हादसे में मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ। मृतकों की पहचान कोटकपूरा की डॉक्टर हरपाल गली निवासी जगदीश मित्तल (40) पुत्र वेद प्रकाश, हरीनौ रोड निवासी महेंद्र पाल ( 43) पुत्र प्रकाश चंद तथा सुरगापुरी निवासी दीपक कुमार(42) पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है और गंभीर घायल कोटकपूरा के सरकारी गर्ल्ज स्कूल के नजदीक रहते मुकेश गोयल को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। 2 अलग-अलग कांवड़ संघों के साथ गए थे गंगोत्री जानकारी के अनुसार यह कांवड़िए कोटकपूरा से दो अलग-अलग कांवड़ संघों के साथ गंगोत्री से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। 30 जुलाई को वे गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे और 10 अगस्त, सोमवार को कांवड़ लेकर कोटकपूरा वापस लौटना था। कोटकपूरा के प्राचीन डेरा दूधाधारी से शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ तथा श्री रामबाग मंदिर से न्यू शिव कांवड़ संघ के जत्थे गंगोत्री से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान वापसी के समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर रात के समय हादसा घटना की जानकारी देते हुए शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ के साथ गए पीबीजी वेलफेयर क्लब के प्रधान राजीव मलिक ने बताया कि हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर रात के समय हुआ। सड़क के किनारे पैदल चल रहे कांवड़ियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि 2 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles