spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट:गुरुग्राम-फरीदाबाद में हालात बिगड़े, 2 की मौत एक घायल; 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी




हरियाणा में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। हिसार समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार सुबह से ही बारिश दर्ज की गई है। बीते दिन शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते गुरुग्राम और फरीदाबाद में स्थिति बिगड़ गई। बारिश के कारण गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां DLF फेज-2 स्थित वसंत वैली स्कूल की दीवार ढहने से दो मजदूरों दयानंद (45) और सूरज (35) की मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर के रहने वाले थे और दीवार की मरम्मत का काम कर रहे थे। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के 6 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के कई स्थानों पर बारिश तेज होने की संभावना है, जबकि शेष उत्तरी और पश्चिमी जिलों में कुछ/अलग-अलग स्थानों हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। जिलों से बारिश की तस्वीरें जानिए बारिश से कहां-कहां बिगड़े हालात… अंडरपास में फंसी फॉर्च्यूनर, शीशा तोड़कर जान बचाई : शुक्रवार शाम ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में 25 से 30 फीट तक पानी भर गया। चेतावनी के बावजूद करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग अपनी फॉर्च्यूनर कार लेकर पानी में उतर गया और फंस गया। एक युवक ने जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाला। बुजुर्ग चालक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारिश के बीच फंस गए स्कूली बच्चे : भारी बारिश के दौरान धनवापुर रोड स्थित फुटप्रिंट्स स्कूल में फंसे बच्चों और शिक्षकों को टीम एमसीजी ने सुरक्षित बाहर निकालकर उनके अभिभावकों तक पहुंचाया। इस राहत कार्य का नेतृत्व अतिरिक्त निगमायुक्त कुशल कटारिया ने किया। सफाई निरीक्षक भूपेंद्र कुमार एवं टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। बिजली निगम ने जारी की एडवाइजरी : बारिश के बीच बिजली निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए आमजन से विशेष सावधानी बरतने और विद्युत लाइनों एवं उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। बिजली संबंधी समस्या की सूचना तुरंत 1912 या 1800-180-4334 पर दें। इसके अलावा संभावित विद्युत खतरे की सूचना व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर दें सकते हैं। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान… बारिश से दिन का तापमान गिरा : लगातार हो रही बारिश और बादलों के चलते प्रदेश में औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में 31.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 31.9 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं गुरुग्राम में 26.8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 26.0 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। रात के तापमान में भी गिरावट: पिछले 24 घंटों में दक्षिण हरियाणा में जोरदार बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार सबसे अधिक 67.5 मिलीमीटर बारिश गुरुग्राम में हुई। इसके अलावा भिवानी में 48.0 मिलीमीटर, चरखी दादरी में 38.0 मिलीमीटर, पलवल में 36.0 मिलीमीटर, सोनीपत में 27.5 मिलीमीटर, नारनौल में 23.5 मिलीमीटर और रोहतक में 15.0 मिलीमीटर पानी बरसा। बारिश और हवा में नमी की वजह से न्यूनतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles