![]()
कुरुक्षेत्र के पिपली पैराकिट में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा मानसून सत्र में विपक्ष सरकार से हर सवाल का जवाब मांगेगा। हुड्डा ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी के मामले को भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है। इसलिए इसकी CBI या सुप्रीम कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। हुड्डा शुक्रवार को शाहबाद में जाहर वीर गोगा जी के भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। पिपली में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। सरकार दिखाए ट्रांसपेरेंसी हुड्डा ने कहा कि पहले पूरे देश में नीट पेपर लीक बड़ा मुद्दा था। इस पर केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया था। अब राम मंदिर चोरी का मामला चिंता का कारण बना हुआ है। सरकार को ऐसे मामलों पर ट्रांसपेरेंसी दिखानी चाहिए। निष्पक्ष जांच हो, यही सबकी मांग है। ्र ट्रेड डील पर किसानों की चिंता को जायज भारत-अमेरिका की प्रस्तावित ट्रेड डील पर हुड्डा ने कहा कि सरकार का व्यवहार और डील के पुराने नॉर्म किसानों के हित में नहीं थे। अभी एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट से जुड़े अंतिम फैसले सामने आने बाकी है। उसके बाद इसका असर स्पष्ट होगा, लेकिन किसानों की आशंकाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। हाल के दिनों में लूट और हत्या जैसी घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल रही है। ये जनता को दिख रहा है और सरकारी रिपोर्ट खुद बता रही है। मानसून सत्र में घेरेंगे सरकार नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के मानसून सत्र में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, विकास कार्यों में सुस्ती और जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। जनता के सवाल मजबूती से सदन में उठाऐंगे और सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
Source link







