![]()
पलवल में सीआईए स्टाफ ने बंद मकान से लाखों रुपए के जेवरात चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा (यूपी) के कालीदेह (वृंदावन) निवासी संजय और पलवल के शेखपुरा मोहल्ला निवासी हेमंत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के जेवरात बेचकर मिली नकदी और वारदात में इस्तेमाल की बाइक बरामद की है। सीआईए स्टाफ प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि भीमसैन कॉलोनी पलवल निवासी देवराज ने कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, मई माह में जब वे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए हुए थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। इस संबंध में कैंप थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया सीआईए टीम के हवलदार पवन कुमार की टीम ने पहले वारदात में शामिल भगतजी कॉलोनी निवासी तेजपाल उर्फ तेजन उर्फ छोटा बनिया को गिरफ्तार किया था। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर चोरी किए गए जेवरातों को बेचकर बचे हुए रुपए बरामद किए गए थे। इसके अलावा, वारदात के समय इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया था। बचे जेवरात, 50 हजार कैश बरामद अब मामले में शेखपुरा मोहल्ला निवासी हेमंत को पांच अगस्त को गिरफ्तार किया गया, उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर जेवरात बेचकर बचे हुए 50 हजार रुपए बरामद किए गए। इसके बाद, छह अगस्त को मामले में संलिप्त मथुरा (यूपी) के कालीदेह (वृंदावन) निवासी संजय को थंथरी गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी हेमंत को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि संजय को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया चल रही है। सीआईए इंचार्ज ने कहा कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Source link







