spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा प्राइवेट अस्पताल में आंगनवाड़ी-वर्कर की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-स्टाफ ने लापरवाही बरती, इलाज नहीं मिला, डॉक्टर ने गलती मानी




सिरसा में डबवाली रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर की मौत के बाद आज शुक्रवार को परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और डॉक्टर और स्टाफ पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाए कि उनके मरीज को समय पर इलाज नहीं मिला और स्टाफ ने लापरवाही बरती है। जब उन्होंने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो स्टाफ आपस में हंसते हुए मिले, मरीज की तरफ ध्यान ही नहीं था। सूचना पर ग्रामीण और उनके रिश्तेदार आ पहुंचे। इस दौरान सभी ने मिलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ये हंगामा कई देर तक चला। परिजनों ने अस्पताल की मान्यता भी रद्द करने की मांग की। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। कुछ देर में डॉक्टर मृतका के परिजनों से मिलने पहुंचे और स्टाफ की लापरवाही पर गलती मानी। इस पर परिजन सहमत हुए और प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चरी में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय सुरता देवी के रूप में हुई है और वह केलनिया गांव की रहने वाली थी। सुरता देवी आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर कार्यरत थी और केलनिया गांव में ही ड्यूटी थी। उनके पति राम कुमार की पहले मौत हो चुकी है और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अनुपम गुरुग्राम में जॉब करता है और छोटा बेटा मुकेश कुमार का गुरुग्राम में ही टूर एंड ट्रेवल्स का काम है। तीन माह से थी स्पाइन की दिक्कत बेटे मुकेश कुमार ने बताया, मामा सुरता देवी को पिछले तीन माह से स्पाइन यानी रीढ़ की हड्‌डी में दिक्कत चल रही थी। इसके लिए शहर के डबवाली रोड स्थित सिटी हेल्थ केयर अस्पताल से इलाज चल रहा था। उस समय से डॉ. अभिषेक द्वारा 15-20 दिन की दवाई दी जा रही थी और ऑपरेशन बताया था। अब दिक्कत ज्यादा होने लगी थी। ऐसे में उनको वीरवार सुबह अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए थे। सुबह इलाज कराने आए, शाम को ऑपरेट हुआ डॉ. अभिषेक ने जांच के बाद शाम को ऑपरेट के बारे में बताया। शाम को उनका ऑपरेशन भी ठीक हो गया था और डॉक्टर ने भी ऑपरेट ठीक बताया था। शाम साढ़े 7 बजे के बाद ज्यादा दिक्कत हुई है। उस समय अस्पताल के आईसीयू में चार से पांच स्टाफ थे, लेकिन किसी ने भी उनकी माता की तरफ ध्यान नहीं दिया। हमने सीसीटीवी फुटेज भी देखी है। सभी ने लापरवाही बरती है और हर्ट अटैक आया है। किसी ने नहीं देखा और इलाज न मिलने से उनकी मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी अभी मामले में पुलिस की कागजी कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू करेगी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीज अटैक से पहले अच्छे से बात कर रही थी: डॉ. अभिषेक मामले में सिटी हेल्थ केयर अस्पताल से डॉक्टर अभिषेक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब मरीज को ऑपरेशन के बाद बाहर आईसीयू में लाया गया तो बीपी की शिकायत उनको पहले से थी। रात करीब साढ़े 8 बजे मरीज को अचानक हर्ट अटैक आया तो उनकी मौत हो गई। पहले वह घरवालों से अच्छी तरह से बात कर रही थी और ठीक थी। हमारे लिए भी परिजनों को बता देना मुश्किल हो गया कि अचानक कैसे हो गया। हमने उनको सीसीटीवी दिखा दी है और उनको संतुष्ट किया है। हमने पुलिस को भी सूचना दे दी थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हर्ट अटैक आने से साफ हो जाएगा। जो उनको शक था वो पुलिस के सामने दूर कर दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles