spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना में सफाई और फायर कर्मियों की हड़ताल:कामकाज प्रभावित, समझौते लागू नहीं होने से नाराज; सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप




जींद जिले के नरवाना की नगर परिषद में सफाई और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी विभिन्न मांगों को लेकर हुए समझौतों को अब तक लागू नहीं किया गया है। इस हड़ताल से नगर परिषद का कामकाज प्रभावित हो रहा है। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने उनकी कई मांगों को मानने का आश्वासन दिया था। इनमें लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करना प्रमुख था। कर्मचारियों का आरोप है कि इस मांग को स्वीकार करने के बावजूद उन्हें अभी तक पक्का नहीं किया गया है। सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर्मचारियों का कहना है कि अन्य मांगों पर भी सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन बातचीत में बनी सहमति के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया जा रहा है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों को भी गंभीरता से नहीं ले रही है। पूर्व में किए गए समझौते लागू नहीं कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार पूर्व में किए गए समझौतों और लंबित मांगों को लागू नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया है कि उनके साथ हुए समझौतों को जल्द से जल्द लागू किया जाए और लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी, कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। इस हड़ताल के कारण नगर परिषद से संबंधित सफाई और दमकल सेवाओं पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। इससे शहरवासियों को भी दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles