spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में सड़क धंसने का मामला:अंडरग्राउंड वायरिंग में लापरवाही से धंसी सड़क, जिम्मेदार कंपनी की तलाश तेज; FIR होगी दर्ज




लुधियाना के किचलू नगर इलाके में सड़क धंसने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम अधिकारियों ने उस कंपनी की पहचान शुरू कर दी है, जिसने इलाके में अंडरग्राउंड वायरिंग का काम किया था। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं और संबंधित कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। आज शुक्रवार को सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने घटनास्थल का दौरा किया। उनके साथ जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे राहत और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। मकान को सुरक्षित रखना प्राथमिकता-जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों ने बताया कि फिलहाल नगर निगम की पहली प्राथमिकता प्रभावित मकान को सुरक्षित करना है। जिस मकान के पास जमीन धंसी है, उसकी नींव के साथ एक सपोर्टिंग दीवार बनाई जा रही है ताकि भवन को मजबूती मिल सके। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर परिवार के सभी सदस्यों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया है कि इलाके का सीवरेज सिस्टम पुराने डाट (ईंटों से बने) सिस्टम का है। अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए पाइप डालते समय सीवरेज लाइन में सुराख किया गया, जिसमें तीन तारें निकाली गईं। इस दौरान लापरवाही से डाट सिस्टम की ईंटें क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से से लगातार बारिश का पानी और सीवरेज का पानी रिसता रहा, जिससे धीरे-धीरे मिट्टी का कटाव हुआ और आखिरकार सड़क धंस गई। निगम अब उस कंपनी का सत्यापन कर रहा है, जिसने यह कार्य किया था। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। उधर, इस मामले में कोठी के मालिक कमल सिंघनिया ने कहा कि काम काफी धीरे चल रहा है। बीती रात रिश्तेदारों के घर ठहर कर रात गुजारी है। प्रशासन से मांग है कि जल्द घर को सुरक्षित किया जाए ताकि आने वाले समय में लापरवाही ना हो सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles