spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में स्कूल के बाहर युवक की हत्या:हमले की CCTV आई सामने, नीचे गिरने पर भी मारते रहे; भाई को लेने स्कूल पहुंचा था




अबोहर में सरकारी स्कूल के बाहर एक छात्र के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में थाना सदर पुलिस ने 5 नामजद और चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसका भाई गगनदीप सिंह सैय्यदांवाली के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। गगनदीप ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार ने लवप्रीत को फोन पर धमकी दी थी। आरोपी ने कहा था कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह गगनदीप पर हमला करेगा। तेजधार हथियार से दोनों भाइयों पर हमला इसी आशंका के चलते लवप्रीत सिंह अपने भाई गगनदीप को स्कूल से लेने पहुंचा था। आरोप है कि वहां पुरुषोत्तम अपने साथियों के साथ तेजधार हथियार लेकर आया और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इस हमले में लवप्रीत सिंह और गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। फरीदकोट में इलाज के दौरान लवप्रीत की मौत हो गई। उपकार जाखड़ ने जताया दुख, सख्त कार्रवाई की मांग आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन उपकार सिंह जाखड़ ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि मृतक उनके गांव का निवासी था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला पुलिस ने गगनदीप सिंह के बयान के आधार पर सैय्यदांवाली निवासी पुरुषोत्तम पुत्र महावीर, कृष्ण, मुकेश कुमार पुत्र स्वर्ण राम, बंटी पुत्र राजू, नितिन और 4-5 अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 103, 115(2), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी सदर थाना प्रभारी सचिन कुमार और अतिरिक्त प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles