spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में नहर में नहाने आए 2 बच्चे बहे:दोनों की मौत; एक का शव 3 घंटे के बाद बरामद; दौड़ लगाने आए थे




महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल थाना सदर क्षेत्र के गांव खासपुर के पास गुरुवार शाम नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। इनमें से एक बच्चे को जल्दी नहर से बाहर निकाल लिया गया था, जिसकी सांसे चल रही थीं। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बच्चे की डेडबॉडी नहर से रात को हादसे के करीब तीन घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद की। जानकारी के अनुसार, गांव खासपुर निवासी 14 वर्षीय कार्तिक पुत्र सत्यवीर और 13 वर्षीय गौरव पुत्र अशोक गुरुवार शाम को गांव हुडीना-खासपुर रोड स्थित नहर में नहाने के लिए उतरे थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में मौजूद महिलाओं ने दोनों को डूबते देखा और शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार्तिक को बाहर निकाला ग्रामीणों ने नहर में तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान कार्तिक को बाहर निकाल लिया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल उपचार के लिए नारनौल के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। दूसरे बच्चे का शव रात को गोताखोरों ने ढूंढा वहीं, दूसरे किशोर गौरव की डेडबॉडी रात को गोताखोरों ने नहर से बरामद की है। दोनों बच्चों के कपड़े नहर किनारे मिले हैं। सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर खोज अभियान शुरू कराया। बच्चों को ढूंढने के लिए देर रात तक ग्रामीण व प्रशासन की टीमें लगी रहीं। दोनों दौड़ लगाने आए थे, नहर में नहाने उतरे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि शाम को गांव के कई बच्चे व युवा दौड़ लगाने के लिए नहर पर आते हैं। आज कार्तिक और गौरव भी रेस लगाने के लिए आए थे। इसी दौरान वह नहाने के लिए नहर में उतरे। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों नहर में बह गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles