spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल:जिला परिषद कॉम्प्लेक्स में सिविल डिफेंस का लाइव एक्शन; राहत और बचाव कार्यों को परखा




गुरुग्राम किसी भी आकस्मिक आपदा या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस द्वारा आज एक विशेष मॉक एक्सरसाइज (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण अभ्यास सुबह 11:00 बजे से सिविल डिफेंस कार्यालय और जिला परिषद कॉम्प्लेक्स परिसर में किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर और त्वरित कोऑर्डिनेशन स्थापित करना है। सिविल डिफेंस इंचार्ज मोहित ने बताया कि इस मॉक ड्रिल के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में कम से कम समय में प्रभावी राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की प्रणाली का आकलन किया गया। इसके तहत भूकंप, आगजनी या किसी अन्य बड़े संकट की स्थिति की कृत्रिम परिस्थितियां (सिम्युलेशन) तैयार की गया। इसके बाद यह देखा गया कि सूचना मिलने पर विभिन्न टीमें कितनी मुस्तैदी और गति से रिस्पॉन्ड करती हैं। पूरी प्रक्रिया को लाइव दोहराया इस मॉक एक्सरसाइज में सिविल डिफेंस के वालंटियर्स के साथ-साथ जिला प्रशासन, पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और एम्बुलेंस सेवाओं की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देने और नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट करने की पूरी प्रक्रिया को लाइव दोहराया गया। मिलेनियम सिटी में गगनचुंबी इमारतें उन्होंने बताया कि गुरुग्राम जैसे तेजी से बढ़ते मिलेनियम सिटी में गगनचुंबी इमारतें और भारी आबादी है। ऐसे में किसी भी प्राकृतिक या मानव-निर्मित आपदा के समय जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने के लिए ऐसी मॉक ड्रिल बेहद जरूरी हैं। यह अभ्यास न केवल हमारे उपकरणों और तकनीकी प्रणालियों की कार्यक्षमता को परखने का मौका देता है, बल्कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक जागरूक और चुस्त बनाता है। प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे जिला परिषद कॉम्प्लेक्स और सिविल डिफेंस कार्यालय के आसपास हुटरों की आवाज या सुरक्षा बलों की भारी हलचल देखकर पैनिक न हों और न ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान दें। लगातार इस तरह की पूरी प्रक्रिया केवल एक नियमित अभ्यास का हिस्सा है ताकि भविष्य में किसी भी वास्तविक संकट की स्थिति में शहरवासियों की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित किया जा सके। मॉक ड्रिल की समाप्ति के बाद सभी विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी और जहां कोई कमी पाई जाती है, तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles