spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

वित्त विभाग ने 5 साल के बैंक खातों का हिसाब:बैंक घोटाले के बाद हरियाणा के सभी विभागों में जांच, मांगी गई है अब कंपलीट डिटेल




सरकारी विभागों के बैंक खातों में वित्तीय लेन-देन को लेकर सामने आए विवाद के बाद हरियाणा सरकार ने सभी विभागों के DDO (Drawing and Disbursing Officer) बैंक खातों का पिछले पांच वित्तीय वर्षों का रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
वित्त विभाग की ओर से मांगी गई जानकारी में प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए विभागों को बताना होगा कि 31 मार्च तक कुल कितने DDO बैंक खाते संचालित थे। साथ ही इन खातों में वित्तीय वर्ष के दौरान कितना खर्च हुआ और 31 मार्च को खातों में कितनी राशि शेष थी, इसका भी विवरण देना होगा। तीन श्रेणियों में बांटकर जानकारी मांगी जिनमें कोई पैसा खर्च नहीं हुआ, उने मांगी ये डिटेल 2021-22 से 2025-26 तक का रिकॉर्ड वित्त विभाग ने जानकारी के लिए पांच वित्तीय वर्षों—2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 और 2025-26 को शामिल किया है। यानी सरकार सिर्फ मौजूदा वित्त वर्ष का नहीं, बल्कि पांच साल की अवधि में DDO खातों में हुए लेन-देन और बची राशि का तुलनात्मक रिकॉर्ड तैयार करवा रही है। विभागाध्यक्षों को संबंधित अधिकारी के माध्यम से जानकारी हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी दोनों में वित्त विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। पत्र में जानकारी एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles