![]()
करनाल जिला के घरौंडा क्षेत्र में सड़क ठेकेदार का ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ठेकेदार ने आरोप लगाया कि उसके साथ काम कर रहे दो लेबर ही वाहन चोरी कर ले गए और बाद में फोन पर धमकी भी दी। ठेकेदार ने मामले की शिकायत मुनक थाना पुलिस को की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 4-5 माह से स्टॉक साइट पर खड़ा था ट्रैक्टर
गांव मुनक निवासी भुपिंद्र राणा ने बताया कि वह पिछले 3-4 साल से सड़क निर्माण का ठेका ले रहा है। उसके पास जुनैद पुत्र सावेज और सरवेज निवासी खानपुर जिला सहारनपुर (यूपी) करीब एक साल से लेबर का काम कर रहे थे। वह उन्हें समय-समय पर भुगतान करता रहा है। मलिकपुर गादयान के पास ब्लॉक ईंटों का स्टॉक रखा हुआ था, जहां उसका सोनालिका-35 ट्रैक्टर और बड़ी ट्रॉली पिछले 4-5 माह से खड़ी थी। 28/29 जुलाई की रात वारदात, 3.5 लाख का नुकसान
शिकायत के अनुसार बीती 28/29 जुलाई की रात आरोपियों ने ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी कर ली। वाहन की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताई गई है। भुपिंद्र ने बताया कि जब उसने आरोपियों को फोन कर वाहन वापस करने को कहा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। फोन पर दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि जुनैद और सरवेज ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि ट्रैक्टर यूपी में छिपा दिया है। यदि वह लेने आया तो उसकी टांगें तोड़ दी जाएंगी और जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता को यह भी जानकारी मिली कि इस चोरी में गांव मुण्डीगढ़ी निवासी माजिद पुत्र अख्तर की भी भूमिका है। पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
मामले में थाना घरौंडा पुलिस ने भुपिंद्र राणा की शिकायत पर आरोपी जुनैद, सरवेज और माजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लियागया है। मामले की जांच एसआई रोहताश को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।चजहज3
Source link







