spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार पुलिस ने कार से ब्लैक फिल्म उतरवाई:ड्राइवर पर लगा 10 हजार रुपए का जुर्माना, यातायात नियमों का पालन करने की दी हिदायत




हिसार पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्लैक फिल्म लगी कार के विरुद्ध कार्रवाई करते 10 हजार रुपए का चालान किया। पुलिस ने वाहन के शीशों से अवैध ब्लैक फिल्म हटवाने के साथ ड्राइवर को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देशन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पीसीआर-19 की टीम ने बड़ोपट्टी टोल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान एक मारुति बलेनो कार को रोककर जांच की। जांच के दौरान कार के शीशों पर निर्धारित मानकों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई, जो मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसके बाद यातायात पुलिस ने नियमानुसार वाहन ड्राइवर के विरुद्ध 10 हजार रुपए के चालान की कार्रवाई की। गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाना प्रतिबंधित : पुलिस पुलिस ने ड्राइवर को बताया कि वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाना कानूनन प्रतिबंधित है और इससे सुरक्षा एजेंसियों को वाहन के भीतर की गतिविधियों पर नजर रखने में कठिनाई होती है। साथ ही सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से भी यह गंभीर उल्लंघन माना जाता है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जिले के वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में अवैध ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles