spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में संदिग्ध परिस्थितयों में विवाहिता की मौत:ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप, मौत से पहले दी थी बीमार होने की सूचना




गुरुग्राम में सेक्टर 39 झाड़सा में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक खुशबू के पिता ने पति और ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। सदर थाना पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चंदौली के गांव दुलहीपुर निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी 30 वर्षीय बेटी खुशबू गुप्ता का विवाह दिसंबर 2022 में वाराणसी के रहने वाले हिमांशु गुप्ता से किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। अरविंद ने बताया कि सास सुनीता देवी, पति हिमांशु और ननद अपराजिता गुप्ता आए दिन मारपीट करते थे। कई बार समझौता कराने के बाद भी प्रताड़ना नहीं रुकी। पांच दिन पहले मायके गई थी उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को खुशबू दवा लेने के लिए मायके गई थी। इसी दौरान उसका पति हिमांशु भी बिना बताए अपने घर वाराणसी चला गया। जब वह दो अगस्त को वापस आ रहा था, तब ट्रेन में दोनों की मुलाकात हुई और साथ में दोनों गुरुग्राम आ गए। मां से कहा-पति मारपीट कर रहा है सोमवार शाम सात बजे खुशबू ने मां को फोन कर रोते हुए बताया कि हिमांशु उससे मारपीट कर रहा है। इसके बाद रात करीब 11 बजे जब मायके वालों ने हिमांशु के पास फोन मिलाया, तब उन्हें बेटी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। 15 मिनट बाद ही हिमांशु ने दोबारा फोन किया और खुशबू की मौत की जानकारी दी। जिसके बाद मायके वाले गुरुग्राम पहुंचे और उन्हें आर्टिमिस अस्पताल में बेटी मृत हालत में मिली। इसके बाद पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस जांच कर रही पुलिस का कहना है कि पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल कई लोगों के बयान दर्ज किए। पति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles