spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में बिजली कटौती से गुस्साए रेजिडेंट्स ने लगाया जाम:बिल्डर-निगम के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस से बहस; बोले- पानी की सप्लाई भी ठप




गुरुग्राम में सेक्टर 67 स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी में लगातार हो रही भारी बिजली कटौती से तंग आकर नाराज रेजिडेंट्स ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया है। बारिश के बाद गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गुल रहने से गुस्साए पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने सड़क पर उतरकर बिल्डर और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हर महीने भारी-भरकम मेंटेनेंस शुल्क सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से यहां बिना किसी पूर्व सूचना के कई घंटे तक बिजली काटी जा रही है। बिजली न होने के कारण घरों में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। जिससे दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि वे हर महीने भारी-भरकम मेंटेनेंस शुल्क चुकाते हैं, फिर भी उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी बिल्डर प्रबंधन और बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी रेजिडेंट्स बहस कर रहे हैं। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles