spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में डेयरी संचालक की पीट-पीटकर हत्या:10 से ज्यादा लोगों पर घेरकर पीटने का आरोप; डेढ़ महीने पहले भी हुआ था विवाद




हिसार के सूर्य नगर की गली नंबर-6 में मंगलवार सुबह डेयरी संचालक जीवन की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें उस समय घेरा जब वे मोटरसाइकिल के पीछे गोबर की ट्रॉली लेकर फाटक की ओर जा रहे थे। आरोप है कि 10 से ज्यादा लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जीवन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। काम पर जाते समय हमला किया जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जीवन अपने काम पर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें घायल हालत में एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नागरिक अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डेढ़ महीने पहले भी हुआ था विवाद परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले जीवन का पड़ोसी फाइनेंसर रमेश के साथ पशुओं के चारे की होद बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें जीवन की पत्नी अमन को बरछी (तेजधार हथियार) लगने का आरोप था। इस मामले में जीवन की शिकायत पर रमेश के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया था। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते जीवन को रास्ते में रोककर हमला किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles