![]()
रोहतक की जवाहर लाल नेहरु नहर में 1 अगस्त को डूबे युवक का शव कल शाम को बरामद किया गया, जिसका आज पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। SDRF की टीम ने सर्च अभियान के दोरान बालंद गांव के पुल के नीचे से शव को बरामद किया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है। नहर में डूबने वाले किशोर की पहचान खुशहाल पुत्र सतपाल निवासी बाग वाली गली, शीतल नगर के रूप में हुई। किशोर खुशहाल अपने कुत्ते को टहलाने के लिए दोस्त के साथ दो दिन पहले 1 अगस्त को नहर किनारे गया था। इसी दौरान कुत्ता नहर में कूद गया, जिसे बचाने के लिए खुशहाल भी उसके पीछे नहर में कूद गया। लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज था, जिसके कारण खुशहाल बह गया। भाखरा हेड तक चला था सर्च ऑपरेशन
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने भाखरा हेड तक सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था। युवक का शव तीसरे दिन नहर से बरामद किया गया, जो पुल के नीचे फंसा हुआ था। टीम ने करीब 56 घंटे के बाद शव बरामद किया था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
खुशहाल का शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। करीब ढाई दिन खुशहाल की बॉडी पानी में रही, जिसके कारण शव से बदबू भी आ रही है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवाया था, जिसका आज पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी संजीव ने बताया कि नहर में डूबे युवक का शव बालंद गांव के पास पुल के नीचे से बरामद कर लिया है। शव को डेड हाउस में रखवाया गया था, जिसका आज पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Source link







