![]()
कॉमनवेल्थ गेम्स की डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक विजेता सीमा कालीरामण सोमवार को भिवानी पहुंची। देश के लिए मेडल दिलाने वाली खिलाड़ी सीमा को खेलप्रेमियों व जिलावासियों ने सर आंखों पर बैठाया तथा विजय जुलूस भी निकाला। इस मौके पर सीमा ने जीत पर खखुशी जाहिर की तथा अपने संघर्ष की गाथा भी बताई। सीमा कालीरमन ने कहा कि मेडल जीत के बहुत खुशी हो रही है, अपने देश का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जब वे 2025 में एशियन चैंपियनशिप खेली थी, तो वे 16 सेंटीमीटर से रह गई थी और लास्ट थ्रो में फोर्थ पॉजिशन हो गई थी। जिसका मुझे सबसे ज्यादा दुख हुआ था। उन्होंने कहा कि उस समय एयरपोर्ट पर सबके माता-पिता आए हुए थे और जश्न चल रहा था, लेकिन अबकी बार हमने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल सुरक्षित किया है और देश का मान बढ़ाया है। गांव में आने पर जिन्होंने मेरा आभार प्रकट किया है, उन सभी का धन्यवाद करती हूं। एशियन गेम्स में करेंगी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि अभी एक महीने बाद जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। हमारा मुख्य फोकस एशियन गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने, देश का मान बढ़ाने और मेडल लाने पर होगा। लगता है कि 90% खिलाड़ी शादी के बाद या अन्य कारणों से खेल छोड़ देते हैं। उसके बाद हम लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक की तैयारी करेंगे। उतार-चढ़ाव हर खिलाड़ी की लाइफ में आते हैं। चोट हो या वित्तीय स्थिति, जो इन मुश्किलों को मैनेज करके पति ने मेहनत की है, उसका परिणाम जरूर मिलता है।
Source link







