![]()
लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले पंजाब को दहलाने की धमकी ईमेल से फिर हड़कंप मचा है। लुधियाना जिला अदालत, चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट सिस्टम से जुड़े ईमेल एड्रेस पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इस ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को 15 अगस्त तक बम धमाके में उड़ाने की सीधी धमकी दी गई है। यह ईमेल 3 अगस्त सोमवार सुबह 8:57 बजे mianetzy8@gmail.com आईडी से भेजा गया है। इसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा गुट) ने पंजाब में एक साथ मिलकर ‘हथियारबंद संघर्ष’ शुरू करने का ऐलान किया है। इन जगहों और समय पर धमाकों का अलर्ट (ईमेल के अनुसार):
लुधियाना जिला अदालत: दोपहर 2:11 बजे
पंजाब विधानसभा: दोपहर 12:11 बजे
राज्यपाल कटारिया: रात 9:11 बजे झाड़ू के सारे मंत्री एक-एक कर ठोके जाएंगे ईमेल में आम आदमी पार्टी (जिसे ‘झाड़ू’ कहकर संबोधित किया गया है) की सरकार और मंत्रियों को सीधे तौर पर निशाना बनाने की बात कही गई है। बेअदबी और संविधान के मुद्दे को उठाते हुए आतंकियों ने चेतावनी दी है कि वे आम आदमी पार्टी के हर एक मंत्री को निशाना बनाएंगे। ईमेल में साफ लिखा है झाड़ू दे सारे दे सारे मंत्री एक-एक करके ठोक देंगे। 15 अगस्त को फिरोजपुर में ‘सबसे बड़ा धमाका धमकी भरे पत्र में आम जनता और अभिभावकों को डराने की कोशिश भी की गई है। आतंकियों ने लिखा है कि 15 अगस्त को होने वाले सरकारी समागमों और स्कूलों में कोई भी अपने बच्चों को न भेजे, क्योंकि जगह-जगह बम धमाके होंगे। इसके साथ ही विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि 15 अगस्त को सबसे बड़ा धमाका फिरोजपुर में किया जाएगा। इन आतंकी चेहरों के नाम आए सामने इस धमकी भरे पत्र के अंत में जिम्मेदारी लेने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी: इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला) और डॉ. गुरनिर्वैर सिंह (खान राजादा)। बब्बर खालसा (परमार-कनाडा): प्रो. गुरअकाल सिंह पीएचडी (खेमकरण) और प्रो. गुरंगार सिंह (जंडियाला गुरु)। पहले भी आ चुकी हैं ऐसी धमकियां गौरतलब है कि पंजाब में वीवीआईपी (VVIPs), मुख्यमंत्रियों और सरकारी संस्थानों को उड़ाने की धमकियां पहले भी कई बार आ चुकी हैं। अक्सर स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस से पहले स्लीपर सेल और विदेश में बैठे आतंकी संगठन दहशत फैलाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते रहे हैं। हालांकि, इस बार 15 अगस्त से पहले आए इस ईमेल और इसमें दिए गए सटीक समय (जैसे दोपहर 2:11 बजे लुधियाना कोर्ट) को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। लुधियाना कोर्ट सहित राज्य की सभी अहम जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर सेल तुरंत इस ईमेल का आईपी एड्रेस (IP Address) ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस जनता से पैनिक न करने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील कर रही है।
Source link







