spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महंत दिनेश पुरी बोले-हुड्‌डा-सुड्‌डा प्यार से कहा:धमेंद्र हुड्‌डा से फोन पर बात हुई; दंगों के भगोड़े ने टीचर मनीषा केस पर पर्ची खोलने को कहा था




हरियाणा में डिजिटल बाबाओं, अंधविश्वास और दरबारों की फंडिंग को लेकर जारी विवाद के बीच हांसी के बालाजी धाम के महंत दिनेश पुरी ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। जाट आरक्षण आंदोलन के भगोड़ा आरोपी धर्मेंद्र हुड्डा द्वारा हुड्‌डा गोत्र को लेकर बाबा के दिए बयान पर नाराजगी जताई थी और इसे पूरे हुड्‌डा गोत्र का अपमान बताया था। हुड्डा गोत्र को लेकर की गई टिप्पणी पर विरोध के बाद महंत ने कहा- ‘हुड्डा-सुड्‌डा’ शब्द किसी का अपमान करने के लिए नहीं, बल्कि लाड़-प्यार में कहा था। इस मुद्दे पर धर्मेंद्र हुड्डा से उनकी फोन पर बातचीत हो चुकी है और मामला सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझ गया है। धाम में मेरे मुख्य सेवक सुमित हुड्डा ही रहते हैं। जिस दिन यह बात हुई, उसी दिन सौभाग्य से प्रदीप बूरा और पूजा हुड्डा भी मेरे साथ थे। जब मेरी धर्मेंद्र हुड्डा से बात हुई तो उन्होंने मुझे बड़ा सम्मान दिया। धर्मेंद्र हुड्डा ने इससे पहले वीडियो जारी कर हरियाणा में पनप रहे कथित पाखंडवाद को आतंकवाद करार दिया था। हुड्‌डा ने कहा था कि डिजिटल बाबा पाखंड की दुकान चला रहे हैं। इनमें इतना ही ज्ञान और भविष्य देखने की क्षमता है तो बताएं कि भिवानी में टीचर मनीषा की किसने हत्या की। बाबा बोले- मैं कट्टर सनातनी, ढोंग और पाखंड के खिलाफ अपने बयान पर सफाई देते हुए महंत ने कहा कि वह खुद धर्म के नाम पर होने वाले ढोंग-पाखंड का विरोध करते हैं। बाबा ने कहा मैं कट्टर सनातन धर्म का हूं और ढोंग-पाखंड के खिलाफ हूं। मैं अपने सारे प्रोग्राम लाइव या रिकॉर्डेड करता हूं। उन्होंने आगे कहा- कोई कहता है कि मेरे अंदर जवाहर गोगा जी आ गए, तो मैं कहता हूं क्यों आएंगे तेरे अंदर? वो मेरे इष्ट हैं, तेरे अंदर क्यों आएंगे। ये पैरों में घुंघरू बांध लेना और जीभ निकाल लेना ढोंग प्रदर्शन है। मेरी मां चौराहे पर क्यों बैठेगी, मेरी मां तो मेरे घर में बैठेगी। मनीषा केस पर बाबा के दो VIDEO वायरल एक तरफ महंत दिनेश पूरी विवाद सुलझने का दावा कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनके दो परस्पर विरोधी वीडियो सामने आने से फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। पहले वीडियो में बाबा यह कहते दिख रहे हैं, “मनीषा के पिता मेरे पास आ जाएंगे तो मैं बता दूंगा कि मनीषा का कातिल कौन है। क्या पता मेरे पास सीबीआई और पुलिस के अधिकारी आते हों, इन लोगों को क्या पता। दूसरे वीडियो में विवाद के बाद बाबा कहते हैं, मनीषा केस का खुलासा मैं क्यों करूंगा? यह काम तो पुलिस व सीबीआई का है। मैं धन, चोरी और मर्डर के बारे में नहीं बताता। धमेंद्र हुड्‌डा ने सोशल मीडिया पर बाबा की वीडियो डाली वहीं धमेंद्र हुड्‌डा ने हांसी वाले बाबा की सफाई की पूरी वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर डाली है। यह वीडियो करीब 2 मिनट का है। इसमें बाबा अपनी सफाई दे रहा है। इस वीडियो के शीर्षक में धमेंद्र हुड्‌डा ने लिखा कि यही हम चाहते है सभी पाखंड के खिलाफ लड़ें। ये भगवान के नाम डराना समाज के लिए घातक है। जानिए क्या था धर्मेंद्र हुड्डा का बयान, जिससे खड़ा हुआ विवाद इससे पहले धर्मेंद्र हुड्डा ने एक वीडियो जारी कर हरियाणा में पनप रहे कथित पाखंडवाद पर तंज कसा था। हुड्डा ने कहा कि धार्मिक ढोंग हरियाणा को अंदर से खोखला कर रहा है। उन्होंने ऐसे बाबाओं की तुलना खुले घूमते सांडों (खागड़ों) से की थी। हुड्डा ने कहा कि यू-ट्यूबर पैसों के लिए झूठा प्रचार करते हैं। आम जनता साइकिलों पर चलती है और ये बाबा मर्सिडीज में घूम रहे हैं। अर्जी के नाम पर 500 रुपए लिए जाते हैं। अगर भविष्य देखने की क्षमता है, तो ये बताएं कि मनीषा की हत्या किसने की। ——————- यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी बाबा को बताया ‘खुला सांड’:पूछा सवाल-इतना ज्ञान तो बताएं मनीषा का हत्यारा कौन; दिनेशपुरी का जवाब- हुड्डा-सूड्डा को दिक्कत तो पर्ची लगाए हरियाणा में धार्मिक आस्था, पाखंड और दरबारों की फंडिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जाट आरक्षण आंदोलन दंगों के आरोपी धर्मेंद्र हुड्डा और हांसी स्थित श्री बालाजी धाम के महंत दिनेश पुरी के बीच कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles