spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में 24 वर्षीय विवाहिता के सुसाइड का मामला:पति, देवर, ससुर पर दहेज हत्या का केस, पिता बोले-हत्या कर फंदे पर लटकाई




कैथल में शादी के महज तीन महीने बाद युवती द्वारा पंखे से लटक सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतका के पिता गांव अलवाला जिला करनाल निवासी देशराज के बयान पर पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। पिता के बयान अनुसार उसकी बेटी की हत्या करने के बाद उसे फांसी पर लटकाया गया था। पिता बोले-हाथ पैर बंधे हुए थे मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी के हाथ पैर भी बंधे हुए थे। इससे पता चलता है कि आरोपियों ने उसकी हत्या की और शव को फंदे पर लटकाया है। लड़की के पिता देशराज ने अपनी शिकायत में उसके पति मंगतराम, देवर हिमांशु और ससुर सुखदेव को दहेज हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। चीका थाना के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उन्हें के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। दो महीने की प्रेग्नेंट थी मीनाक्षी बता दें कि दो दिन पहले चीका क्षेत्र में एक 24 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी ने सुसाइड कर लिया। वह घर में ही पंखे से फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। वो परेशान होकर वापस आने की बात कह रही थी। वो दो महीने की प्रेग्नेंट भी थी। शनिवार रात में ससुराल पक्ष ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है। माता-पिता जैसे ही घर पहुंचे, बेटी मरी मिली। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते थे उन्होंने आरोप लगाया कि पति और ससुर लगातार बेटी से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते थे। वो उसे डांगर कहकर बुलाते थे। युवती की मां ने आरोप लगाया कि दहेज न देने पर बेटी के पति, ससुर और देवर ने मिलकर उसकी हत्या कर फंदे पर लटका दिया ताकि सुसाइड लगे। उधर, पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles