spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में शेड लगाने की रंजिश में कटर से हमला:दुकान में घुसकर दिया वारदात को अंजमा,सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी




करनाल जिला में इन्द्री थाना क्षेत्र के गांव फुसगढ़ में शेड लगाने की रंजिश को लेकर एक 18 वर्षीय युवक पर लोहे के कटर से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे राधे कृष्णा स्टील वर्क्स की दुकान में हुई, जहां काम कर रहे युवक पर उसके पड़ोसी ने अचानक हमला कर दिया। घायल युवक को पहले इन्द्री के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर करनाल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज करनाल के दुआ अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान में घुसकर किए ताबड़तोड़ वार
गांव फुसगढ़ निवासी घायल युवक अनिकेत (18) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है और राधे कृष्णा स्टील वर्क्स पर काम करता है। उसने 1 अगस्त को अपने मकान पर शेड लगाया था, जिसको लेकर पड़ोसी अनील पुत्र हैबत राज उससे रंजिश रखता था। अनिकेत के अनुसार, कल शाम करीब 8 बजे जब वह दुकान पर काम कर रहा था, तभी अनील सफेद रंग की एक्टिवा पर वहां पहुंचा। उसके हाथ में लोहे का कटर था। आते ही उसने गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से सीधे सिर पर वार कर दिया। अनिकेत ने बचाव में अपना बायां हाथ आगे किया, जिससे वार उसकी बाजू पर लगा। इसके बाद आरोपी ने दोबारा हमला किया, जिसे भी अनिकेत ने हाथ से रोका। तीसरा वार आरोपी ने उसकी कमर पर किया। हमले के दौरान अनिकेत जोर-जोर से चिल्लाया, जिसके बाद आरोपी मौके से अपनी एक्टिवा पर फरार हो गया। हमले में अनिकेत को काफी खून बहा। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
घटना के समय दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। अनिकेत ने बताया कि उसने अपने घर फोन किया, जिसके बाद उसका चाचा राजेश कुमार पुत्र कली राम मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल लेकर गया। पहले उसे सरकारी अस्पताल इन्द्री ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर करनाल रेफर कर दिया गया। बाद में परिवार ने उसे दुआ अस्पताल करनाल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कार्रवाई और जांच
सूचना मिलने पर इन्द्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय घायल मौके पर मौजूद नहीं मिला। साथ ही एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई।
बाद में अस्पताल से प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में अनिकेत के शरीर पर कुल तीन चोटें दर्ज की गईं। डॉक्टर ने उसे बयान देने के योग्य बताया, जिसके बाद पुलिस ने दुआ अस्पताल पहुंचकर उसका बयान दर्ज किया। अनिकेत ने अपने बयान में आरोपी अनील द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला करने और जाते समय धमकी देने की बात भी कही। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
थाना इन्द्री में 2 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच एसआई गुरजीत को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles